News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबररेप

फिर एक बार शर्मशार हुआ बिहार ,कोचिंग से घर लौट रही 14 वर्षीय लड़की का अपहरण कर गैंगरेप

बिहार को शर्मशार करने वाली एक घटना जमुई जिले में हुई है जहाँ एक 14 वर्षीय लड़की का गांव के ही कुछ मनचलो ने अपहरण कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है ,घटना खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. गैंगरेप का आरोप गांव के ही रहने वाले पांच युवकों पर लगा है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कोचिंग से लौटने के दौरान आरोपियों ने 14 वर्षीय लड़की को पकड़ लिया और जबरन जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि कोचिंग में पढ़ने जाने के दौरान लड़की के साथ गांव के एक लड़के ने छेड़खानी की थी. इसकी शिकायत जब कोचिंग के संचालक से की गई थी तो उन्होंने भरोसा दिया था कि आगे ऐसा नहीं होगा.नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल |  Nuh Gang rape with minor girl after kidnapped made video and viral on  social media - Dainik Bhaskar

बुधवार को भी हर दिन की तरह छात्रा कोचिंग में पढ़ने गई थी. यहां से लौटने के दौरान छेड़खानी करने वाले लड़के ने अपने चार साथियों के साथ लड़की को जबरन उठा लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़िता ने घर लौटने के बाद परिवारवालों को आपबीती बताई जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए. परिजन पीड़िता को लेकर खैरा थाने पहुंचे और पुलिस को इस संबंध में लिखित आवेदन दिया. पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयान पर तीन युवकों को नामजद बनाते हुए पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया है.

इसके बाद पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए तीनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. जमुई एसडीपीओ (SDPO) राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. पीड़िता के बयान पर तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म हुआ है या नहीं, यह डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा.

Related posts

योगीराज में हरदोई जिले में वृद्धा पेंशन में बड़ा घोटाला, मृतक ले रहे हैं स्वर्ग से पेंशन

News Times 7

भारत के तूफानी बल्लेबाजों के आगे उड़ा अफगानिस्तान, 8 विकेट से हुई अफगानिस्तान की करारी हार

News Times 7

केंद्र सरकार के सेना भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ से नाराज होकर हरियाणा के युवक ने दी जान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़