News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़स्वस्थ

देश में फिर से पैर पसार रहा है कोरोना ,राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित तमाम राज्यों की बढ़ी चिंता

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2380 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 313 अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संक्रमण की तेज रफ्तार ने देशभर के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के  2380 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 313 अधिक है। इस दौरान 56 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, 1231 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीज की संख्या भी बढ़कर13,433 हो गई जो कि चिंता का विषय है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,22,062 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कुल 4,25,14,479 लोग स्वस्थ भी हुए।

भारत में फिर से धीरे-धीरे पैर पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में 1088 नए मामले
  • कुल मामले: 4,30,49,974
  • सक्रिय मामले: 13,433
  • कुल रिकवरी: 4,25,14,479
  • कुल मौतें: 5,22,062
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,87,07,08,111
तीन महीने बाद आर-वैल्यू 1 से ऊपर
देश में कोरोना की आर वैल्यू पिछले तीन महीने में पहली बार एक से ऊपर रही। जानकारी के मुताबिक यह संक्रमण को लेकर बढ़ते हुए खतरे का संकेत है। बता दें कि आर वैल्यू संक्रमण प्रसार दर होती है। यह दर्शाती है कि संक्रमण कितनी तेजी से फैल रहा है।

कोरोना वायरस: दुनियाभर में मौत का आंकड़ा 2,00,000 के पार - BBC Hindi

कल 66 फीसदी बढ़े थे मामले
बता दें कि बीते बुधवार को मंगलवार की तुलना में 66 फीसदी अधिक केस सामने आए थे। बुधवार के आंकड़े के अनुसार कुल संक्रमितों की संख्या 2067 थी जो कि मंगलवार की तुलना में 820 अधिक यानी 66 फीसदी अधिक थी।

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। प्रतिदिन मामलों में वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में 1009 नए संक्रमित मिले हैं। 314 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। चिंताजनक बात ये है कि एक मरीज की मौत भी हुई है। राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या 2641 हो गई है। साथ ही संक्रमण दर 5.7 फीसदी हो गई है। मंगलवार को 632 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे।
Covid Update 23 March 2021 New Covid Strain cases increasing rapidly in  India Mumbai Delhi cases surge | भारत में कोरोना का नया स्ट्रेन पसार रहा है  पैर, दिल्ली-मुंबई में नहीं थम
महाराष्ट्र में भी बढ़े मामले
देश के सबसे अधिक कोरोना महामारी प्रभावित रहे महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 162 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 690 हैं, इसमें मुंबई के 415 मामले भी शामिल हैं।

Related posts

बजट में बेगूसराय में कैंसर अस्पताल बनाने की घोषणा

News Times 7

पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू मोनू गुट के बीच फायरिंग मामले में चौथी एफआईआर दर्ज

News Times 7

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, निशाने पर उत्तर प्रदेश

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़