News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बड़ा नाव हादसा ,बुधवार सुबह नारायणी नदी में नाव पलटने से 9 महिला समेत 10 लोग डूबे, 3 की मौत ,पसरा मातम

UP के कुशीनगर जिले के खड्डा इलाके में बुधवार सुबह नारायणी नदी में मजदूरों से भरी एक नाव पलट गई. इस हादसे में नाव पर सवार 9 महिलाओं समेत सभी 10 लोग डूब गए. गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त वहीं पास में ही कुछ मछुआरे मछली पकड़ रहे थे, उन्होंने तुरंत ही नदी में छलांग लगा दी और 7 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि दो किशोरियों और एक महिला की मौत हो गई.कुशीनगर में बड़ा हादसा : नारायणी नदी में नाव पलटी, तीन की मौत – Dainik  Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar

यह घटना खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर चौकी के पास गंडक नदी से निकली नारायणी नदी की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नाव पर सवार ये लोग खेती करने जा रहे थे, तभी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में नाव पर सवार सभी 10 लोग नदी में डूबने लगे. घटना की सूचना मिलते ही जिले के डीएम एस राजलिंगम और एसपी सचिन्द्र पटेल मौके पर पहुंच गए. वहीं खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय भी मौके पर पहुंचे.

इस हादसे में 7 लोगों को तुरंत ही नदी से सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दो युवतियां और एक महिला का कहीं पता नहीं चल रहा था. अधिकारियों ने फिर इनकी तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली, जिसके बाद इन तीनों की लाश बरामद हुई.

इन तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. वहीं जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

Related posts

दलित परिवारों को दलित सशक्‍तीकरण स्‍कीम के तहत 10-10 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान

News Times 7

हरित क्रांति के जनक, प्रसिद्ध वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का 98 साल की उम्र में निधन

News Times 7

1 साल में ही बने 23 बच्चों के पिता ऑस्ट्रेलिया के एक व्यक्ति के खिलाफ हुई जांच शुरू

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़