News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बड़ा नाव हादसा ,बुधवार सुबह नारायणी नदी में नाव पलटने से 9 महिला समेत 10 लोग डूबे, 3 की मौत ,पसरा मातम

UP के कुशीनगर जिले के खड्डा इलाके में बुधवार सुबह नारायणी नदी में मजदूरों से भरी एक नाव पलट गई. इस हादसे में नाव पर सवार 9 महिलाओं समेत सभी 10 लोग डूब गए. गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त वहीं पास में ही कुछ मछुआरे मछली पकड़ रहे थे, उन्होंने तुरंत ही नदी में छलांग लगा दी और 7 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि दो किशोरियों और एक महिला की मौत हो गई.कुशीनगर में बड़ा हादसा : नारायणी नदी में नाव पलटी, तीन की मौत – Dainik  Bhaskar | Uttar Pradesh News, UP Dainikbhaskar

यह घटना खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर चौकी के पास गंडक नदी से निकली नारायणी नदी की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नाव पर सवार ये लोग खेती करने जा रहे थे, तभी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में नाव पर सवार सभी 10 लोग नदी में डूबने लगे. घटना की सूचना मिलते ही जिले के डीएम एस राजलिंगम और एसपी सचिन्द्र पटेल मौके पर पहुंच गए. वहीं खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय भी मौके पर पहुंचे.

इस हादसे में 7 लोगों को तुरंत ही नदी से सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दो युवतियां और एक महिला का कहीं पता नहीं चल रहा था. अधिकारियों ने फिर इनकी तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली, जिसके बाद इन तीनों की लाश बरामद हुई.

इन तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. वहीं जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

Related posts

प्रभु राम के विराजमान होने से पहले 108 फीट की लंबी अगरबत्ती गुजरात से पहुचीं अयोध्या

News Times 7

जेपी नड्डा दावा का BJP पांच राज्यों के चल रहे विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी

News Times 7

बॉबी देओल की स्टारर वेब सीरीज ‘आश्रम के तीसरे सीजन का ट्रेलर हुआ रिलीज

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़