News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

रहे सावधान ,राजगीर जू-सफारी ऑनलाइन टिकट खरीदते ही आपका अकाउंट हो जाएगा खाली जानिये क्यों ?

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के उदघाटन के बाद राजगीर जू-सफारी आम लोगो के लिए खोल दिया गया और उसका टिकट ऑनलाइन मिलना शुरू हो गया पर सबसे बड़ा ग्रहण लगा तब जब ये पता चला की ऑनलाइन टिकट खरीदते ही अकाउंट खाली हो जाता है ,राजगीर जू सफारी को साइबर अपराधियों की नजर लग गई है. साइबर अपराधियों ने पैसा उगाही का एक नया तरीका ढूंढा है और मोहरा बनाया है राजगीर जू सफारी को. राजगीर जू सफारी इन दिनों पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगह बना हुआ है. हर कोई राजगीर सफारी जाकर खुले जंगल में बाघ शेर और अन्य जानवरों का देखकर रोमांच उठाना चाहता है. वहां भीड़ भी काफी हो रही है इसलिए लोग ऑनलाइन टिकट का ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, ऐसे में वो अब आसानी से साइबर अपराधियो के चंगुल में फंस रहे हैं.Rajgir Zoo Safari Ticket Booking Online, Ticket Price, Entry Timings  rajgirzoosafari.in

जू सफारी के नाम पर कैसे किया जा रहा फर्जीवाड़ा

अगर आप घूमने से पहले अपनी आसानी के लिए गूगल पर ऑनलाइन टिकट करवाते हैं खरीद करते हैं तो आपका अकाउंट खाली हो सकता है. राजगीर जू सफारी घूमने के लिए अगर आपने ऑनलाइन टिकट का ऑप्शन ढूंढा तो टिकट लेते ही अकाउंट खाली हो सकता है. साइबर अपराधियो ने http://rajgirzoosafari.com   के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाया है, जो देखने मे बिल्कुल बिहार पर्यटन विभाग का ऑफिशियल लगता है लेकिन पूरी तरह फर्जी है. वेबसाइट पर बिहार टूरिज्म का लोगो भी दिखाई पड़ेगा. इसमे घूमने के लिए अलग अलग रेट चार्ट बनाया गया है. वयस्कों के लिए अलग और बच्चों के लिए अलग रेट चार्ट है।ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद पेमेंट का ऑप्शन है।पेमेंट तो हो जाएगा पर कही कोई टिकट नही मिलेगा।साइबर अपराधियो के इस फर्जीवाड़े में कई लोगो को चुना लग चुका है.nature safari rajgir ticket price, nature safari tickets booking online |  घूमने से पहले जाने अवश्यक बातें

पर्यटन विभाग ने अब तक नहीं शुरू की है टिकट की ऑनलाइन बिक्री

राजगीर जू सफारी के नाम पर ऑनलाइन टिकट की खरीदारी कर फर्जीवाड़े का शिकार होने के बाद साइबर सेल में कई अपराधियों ने मामला दर्ज कराया है. इस बात की जानकारी लेने पर बिहार पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब तक विभाग में राजगीर जू सफारी के लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू भी नहीं की गई है. राजगीर जू सफारी का अपना वेबसाइट बनाया जा रहा है जो कुछ दिनों में जारी होगा पर अभी जो ऑनलाइन टिकट काटने की बात कह रहा है वो पूरी तरह फर्जी है और इसे तत्काल बंद कराया जाएगा.बिहार मे भी गाड़ी मे बैठ मिलना है बब्बर शेर तो आए राजगीर सफारी, जाने कितनी  की है टिकट

Related posts

दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र किया बड़ा ऐलान,अब सरकारी स्‍कूलों में शुरू होगा देशभक्ति’ पाठ्यक्रम, जानें खास बातें

News Times 7

12 जनवरी राशिफलः जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे…

News Times 7

स्टेट बैंक ने दिया अपने ग्राहकों को बड़ा झटका, अब चुकाना होगा ज्यादा ब्याज दर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़