News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

सारे बंधनों और युद्ध पर भारी पड़ा यूक्रेनियन लड़की का प्यार ,भारतीय लड़के से करेंगी दिल्ली में शादी

प्यार उम्र ,जाति ,देश और सभी बंधनों से मुक्त है इसका प्रमाण यूक्रेन के कीव से भागी एक लड़की ने दिया जो भारतीय लड़के के प्यार में पागल है जिसने अपना देश छोड़ दिल्ली आने का निश्च्य किया, जब सब कुछ खत्म हो जाएगा तब भी प्यार ही रहेगा. यह पंक्तियां कहने को तो बड़ी ही घिसी-पिटी या दोहराई हुई हो सकती हैं. लेकिन यह पंक्तियां आज भी ठीक वैसे ही चमक रही हैं जैसे सूरज और चांद चमकते हैं. इतना घिसने के बाद, दोहराने के बाद भी यह इसलिए प्रासंगिक है क्योंकि इन पंक्तियों की तरह प्रेम ही है जो शाश्वत है. ऐसा एक बार नहीं लाखों बार साबित हो चुका है. एक बार फिर प्यार ने खुद को साबित किया और उस वक्त सीमाओं को लांघा जब सीमाएं इंसानी लालच का शिकार होकर युद्ध में घिरी हुई हैं.

बात हो रही है रूस-यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई की. इस बीच भारत के रहने वाले 33 साल के अनुभव भसीन जो पेशे से दिल्ली हाइकोर्ट में वकील हैं, उनकी 29 साल की यूक्रेनी प्रेमिका एन्ना होरोदेत्सका अपने घर कीव से उड़ान भर कर अपने प्यार की खातिर भारत पहुंचीं. भयानक माहौल में घिरे बचते-बचाते जैसे ही एना भारत पहुंचीं वैसे ही अनुभव ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दियाNative bride and foreign bride after coming to India from France the girl  did court marriage | देशी दूल्हा और विदेशी दुल्हन, फ्रांस से भारत आकर लड़की  ने की कोर्ट मैरिज| Hindi

लॉकडाउन में हुआ प्यार
इन दोनों के बीच रिश्ते की गांठ आज से ढाई साल पहले किसी सफर के दौरान पड़ी. लेकिन दोनों के रिश्तों की सीमाएं तब खुलीं जब दुनिया 2020 में लॉकडाउन की वजह से बंद हो गई थी. दरअसल हुआ यूं कि अनुभव और एना साथ में भारत घूम रहे थे. ऐना आईटी कंपनी में काम कर रही थीं और साथ में घर में मेकअप का काम भी करती थीं. लेकिन लॉकडाउन के वजह से जब फ्लाइट निरस्त कर दी गईं तो एना भारत में ही फंस गईं, ऐसे में वह तब तक अनुभव के घर में ही रहीं. इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा.युद्ध पर भारी प्यार: यूक्रेनियन लड़की जो कीव से किसी तरह भागी, अब दिल्ली  में भारतीय लड़के से करेगी शादी - russia ukraine war anubhav bhasin anna  horodetska amazing love ...

शादी का फैसला
इसके बाद दूसरी लहर आई जिसकी वजह से दुनिया फिर लॉकडाउन हो गई लेकिन अनुभव और एना एक दूसरे के संपर्क में बने रहे. फिर जब लॉकडाउन हटा तो दोनों एक बार फिर दुबई में मिले. फिर एना भारत आईं और अनुभवं उनसे मिलने कीव गए. इस तरह पिछले साल दिसंबर में एना भारत आईं और अनुभव के परिवार से मिलीं और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. इसके बाद वह यूक्रेन वापस लौट गईं

Related posts

दुनिया का पहला पानी में तैरने वाला शहर 2025 तक बनने की उम्मीद, जानिये कहाँ बन रहा है ये शहर ?

News Times 7

भारत और फ्रांस के बीच हुए राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार में जांच की आंच पहुँची अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस एविएशन तक

News Times 7

गुजरात हाई कोर्ट: मास्क नही लगाये हुए लोगो को कोविड सेंटर मे देनी होगी सेवा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़