श्रीनगर: नार्थ कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार और वीरवार की दरमियानी रात को लगी ने कहर बरपा दिया। आग में चार मकानों को नलभर में जलाकर खाक कर दिया।जानकारी के अनुसार हंदवाड़ा इलाके के बहनीपोरा राजवर क्षेत्र में आधी रात को एक मकान में आग लग गई। लोगों ने फायरब्रिगेड वालों को बुलाया पर तब तक चार रिहायशी मकान जल चुके थे। हांलाकि इसमें किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है।पुलिस के अनुसार आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है।
आपको बता दें कि इसी सप्ताह जम्मू के रेजिडेंसी रोड में भी गैस सिलेंडर फटने से छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गये थे।
