News Times 7
देश /विदेश

कैमूर में ऑटो रिक्शा से 1080 बोतल विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

दुर्गावती थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने गुरूवार को बताया कि बुधवार की देर रात उत्तरप्रदेश-बिहार की सीमा पर स्थित कर्मनाशा के निकट खजुरा गांव के सामने राष्ट्रीय उच्चपथ-2से गुजर रही ऑटो रिक्शा की सन्देह के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ऑटो रिक्शा से 1080 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

राजीव रंजन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान रोहतास जिले के सासाराम स्थित अमरा तालाब निवासी राजनन्दन कुमार तथा गया जिले के गुरआ थाना क्षेत्र के मण्डाकोरी बिगहा गांव निवासी बादल कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

West Bengal Civic Polls: TMC ने विपक्ष को चित कर 107 निकायों में से 93 में जीत दर्ज की

News Times 7

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं- अयोध्या-काशी के बाद मथुरा की बारी, एजेंडा में शामिल श्रीकृष्ण जन्मभूमि

News Times 7

NSA Ajit Doval: एनएसए अजीत डोभाल के घर में संदिग्ध शख्स ने की घुसने की कोशिश, हिरासत में लिया गया

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़