News Times 7
देश /विदेश

चारधाम परियोजना: SC ने मंजूर किया प्रो. रवि चोपड़ा का इस्तीफा, जस्टिस सीकरी उच्चाधिकार समिति के नए अध्यक्ष

 सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने पूर्व न्यायाधीश ए. के. सीकरी को उच्चाधिकार प्राप्त उस समिति (HPC) का अध्यक्ष नियुक्त किया, जो पूरी हिमालयी घाटी पर चारधाम परियोजना के प्रभाव के बारे में विचार करेगी। न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने समिति के अध्यक्ष पद से प्रोफेसर रवि चोपड़ा का इस्तीफा मंजूर कर लिया। उन्होंने जनवरी में पत्र लिखकर यह पद छोड़ने की इच्छा जताई थी।

केंद्र की ओर से पेश हुए अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल ने कहा कि चूंकि यह अदालत न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सीकरी को चारधाम परियोजना से जुड़ी पर्यावरण संबंधी चिंताओं और अन्य मुद्दों पर विचार करने के लिए गठित निगरानी समिति का अध्यक्ष नियुक्त कर चुकी है तो यह बेहतर होगा कि उन्हें उच्चाधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त कर दिया जाए। पीठ इस सुझाव पर राजी हो गई और न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सीकरी को एचपीसी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। चोपड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने 8 अगस्त 2019 को HPC का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

न्यायालय ने पिछले साल 14 दिसंबर को उत्तराखंड में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण चारधाम राजमार्ग परियोजना के दोहरी लेन चौड़ीकरण की मंजूरी दी थी और कहा था कि देश की सुरक्षा चिंताएं वक्त के साथ बदल सकती हैं और हाल फिलहाल में देश की गंभीर सुरक्षा चुनौतियां सामने आयी हैं। शीर्ष न्यायालय ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सीकरी की अध्यक्षता में निगरानी समिति गठित करते हुए कहा था, ‘‘न्यायिक समीक्षा की इस कवायद में अदालत सशस्त्र बलों की ढांचागत आवश्यकताओं का अनुमान नहीं लगा सकती।” यह समिति चीन के साथ लगने वाली सीमा पर इस महत्वाकांक्षी 900 किलोमीटर की परियोजना पर सीधे न्यायालय को जानकारी देगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

Budget Satra 2022: पीएम मोदी की सांसदों से खुले मन से चर्चा की अपील, बोले- चुनाव तो चलते रहेंगे

News Times 7

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने बांदीपुरा में आतंकवादी हमले की निंदा की

News Times 7

नक्सलियों ने धनबाद रेल डिवीजन में ट्रैक उड़ाया, हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर 7 घंटे थम गए ट्रेनों के पहिए

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़