News Times 7
टॉप न्यूज़

नीतीश ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं, कहा- देश के विकास में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।

नीतीश कुमार ने महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। वे प्रतिभा के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जीविका, सभी सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ, पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सहित कई अन्य योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे आज महिलाएं आत्मविश्वास के साथ प्रदेश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। राज्य में शराबबंदी से महिलाएं अत्यधिक खुश हैं।

Advertisement

नीतीश कुमार ने कहा, ‘अन्तररष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि सम्पूर्ण नारी जाति के उत्तरोत्तर विकास के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें ताकि उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ एक सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके।

Advertisement

Related posts

मिशन 2024 को नीतीश का कहा,केंद्र में हमारी सरकार बनी तो सभी पिछड़े राज्यों को देंगे विशेष दर्जा

News Times 7

आज से 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, अब बुधवार को ही हो सकेगा काम

News Times 7

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को मिली जान से मारने की धमकी, डिप्टी CM ने किया पूरी साजिश का खुलासा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़