News Times 7
बड़ी-खबर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः मुंगेर के DM ने “मैराथन इन साड़ी” दौड़ का किया आयोजन

मुंगेरः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार के मुंगेर जिले में “मैराथन इन साड़ी” दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य विभाग की महिलाओं ने भाग लिया। वहीं मुंगेर के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ का शुभारंभ किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मुंगेर में महिलाओं के लगभग 2 किलोमीटर “मैराथन इन साड़ी” दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग, जीविका, शिक्षिका, लॉयन्स क्लब की महिलाओं ने हिस्सा लिया। वहीं इस दौड़ को मुंगेर जिलाधिकारी नवीन कुमार और डीएसपी निधी कुमारी संयुक्त रूप से समाहरणालय के गेट पर से हरी झंडी दिखाई।

बता दें कि इस दौड़ के पूर्व स्कूली बच्चियों ने एक रंगोली बनाई, जिसमें नारी शक्ति को दर्शाया गया है। ये दौड़ “मैराथन इन साड़ी” मुंगेर समाहरणालय के गेट पर से शुरू हुआ और शहर के मुख्य चौक चौराहों पर से होता हुआ किला परिसर स्थित समाहरणालय के गेट के पास जाकर समाप्त हो गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका , AIADMK ने तोड़ा नाता

News Times 7

सपना चौधरी का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

News Times 7

त्यौहार को लेकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़