News Times 7
देश /विदेश

बिहार सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, प्रशासनिक सेवा के 17 पदाधिकारियों का तबादला

पटनाः बिहार में राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। साथ ही वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह को प्रमोशन दे दिया गया है। उन्हें अपर मुख्य सचिव का पदभार दे दिया गया है।
PunjabKesari
नीतीश सरकार द्वारा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुंदन कुमार को बाढ़ के एसडीओ बनाया गया। साथ ही प्रियंका कुमारी को दलसिंहसराय, प्रदीप कुमार को गोपालगंज और अमिताभ कुमार को किशनगंज का नया एसडीओ बनाया गया। आदित्य कुमार झा हवेली खड़गपुर मुंगेर के नए अनुमंडल पदाधिकारी होंगे। अमित अनुराग को खगड़िया सदर और कुमारी तोशी को बाईसी पूर्णिया का नया एसडीओ बनाया गया। सुमित कुमार को उप सचिव समाज कल्याण विभाग और उपेंद्र कुमार पाल को राजगीर का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया।
PunjabKesari
वहीं अमरेंद्र कुमार को तेघड़ा, बेगूसराय, शहनवाज अहमद को उदकिशुनगंज और धर्मेंद्र कुमार को औरंगाबाद सदर का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया। ज्ञानेंद्र कुमार को उप सचिव भवन निर्माण विभाग, उपेंद्र प्रसाद सिंह को उप निदेशक शिक्षा विभाग, सुमन प्रसाद सिंह को उप सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग और निरंजन कुमार को उप सचिव निबंधन उत्पादन एवं मद्य निषेध विभाग सौंपा गया।
PunjabKesari

Advertisement

Related posts

गहराता जा रहा यूक्रेन संकट, बेलारूस और रूस ने सैन्‍य अभ्यास जारी रखने का लिया फैसला, ब्रिटेन ने पुतिन पर लगाए गंभीर आरोप

News Times 7

बापू की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी का ट्वीट, ‘एक हिंदुत्ववादी ने मारी थी महात्मा गांधी जी को गोली’

News Times 7

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन होगी शुरू, वाट्सएप के जरिए दर्ज होंगी शिकायतें

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़