News Times 7
देश /विदेश

जब तेजस्वी ने कहा- पटना डीएम से कह दीजिएगा काम नहीं हुआ तो विधायकों के साथ यहीं बैठ जाऊंगा

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव( Lalu Prasad Yadav) के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बिहारी की राजनीति में सुर्खियों में बने रहते हैं। तेजस्वी यादव ने पटना में रविवार को धोबी समाज के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान तेजस्वी यादव लोगों के बीच कुर्सी लगाकर बैठ गए और उनकी समस्या सुनने लगे। महिलाओं ने तेजस्वी यादव से कहा कि धोबी घाट को तोड़ा जा रहा है हम कहां रहेंगे। इस पर उन्होंने अपने पार्टी के एक सीनियर लीडर से कहा कि आप लोग एक डेलीगेशन के साथ पटना के डीएम से मुलाकात कीजिए और कह दीजिएगा कि समस्या का निराकण नहीं हुआ तो नेता प्रतिपक्ष अपने विधायकों के साथ धोबी घाट पर ही बैठ जाएंगे।

‘विधायकों के साथ यहीं बैठ जाऊंगा’

बेली रोड स्थित हड़ताली मोड़ के धोबी घाट पर पहुंचे तेजस्वी यादव ने वहां मौजूद लोगों से उनकी समस्या सुनी। इस दौरान उनके साथ आरजेडी के सीनियर लीडिर आलोक मेहता भी मौजदू थे। तेजस्वी यादव ने समस्या सुनने के बाद आलोक मेहता से कहा कि आप इन लोगों के साथ जाकर पटना के डीएम से मुलाकात करें और उनके रहने की वैकल्पिक इंतजाम की बात करें। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि अगर प्रशासन की तरफ से मदद नहीं मिलती तो यह कह दीजिएगा कि नेता प्रतिपक्ष पार्टी के विधायकों के साथ आकर यहीं बैठ जाएंगे। इतना कहने पर वहां मौजदू महिलाओं ने तेजस्वी यादव का साथ दिया।

डीएम ने कही मदद करने की बात

हालांकि धोबी समाज की समस्या सुनने के दौरान ही तेजस्वी यादव की बात डीएम से करवाई गई। इस बातचीत में तेजस्वी ने लोगों की समस्या बताई।जिसपर पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि धोबी समाज के लोगों की पूरी मदद करने की बात कही।इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने कहा कि लालू यादव ने और आपकी मां ने हमलोगों के यहां बसाया था। अब आपको हमारी मदद करनी होगी। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी पार्टी आपकी पूरी मदद करेगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लालू जी ने गरीबों को यहां बसाने के काम किया था लेकिन अब मुख्यमंत्री धोबी घाट के लोगों को हटा रहे हैं। गौरतलब है कि धोबी समाज लगातार अपनी मांगो को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। एक मार्च को धोबी समाज ने प्रदर्शन भी किया था। इसके साथ ही बीते दिनों धोबी समाज ने माननीयों का कपड़ा धोने से भी इंकार कर दिया था।

Related posts

नक्सलियों ने धनबाद रेल डिवीजन में ट्रैक उड़ाया, हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर 7 घंटे थम गए ट्रेनों के पहिए

News Times 7

तुर्की का पर्यटन राजस्व 2021 में दोगुना हुआ

News Times 7

Live Amit Shah Rally: फिरोजपुर रैली में अमित शाह ने कहा- पीएम का रास्‍ता किराये के लोगों से कांग्रेस ने रोका

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़