News Times 7
देश /विदेश

Russia-Ukraine Crisis: रूस के हमले के बीच भारत की अपने नागरिकों को सालह, कहा- यूक्रेन में जहां हैं वहीं रहें सुरक्षित

रूस के हमले के बीच भारत ने यूक्रेन में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारत ने अपने नागरिकों से “शांति बनाए रखने और जहां कहीं भी हो सुरक्षित रहने” की सलाह दी है। कीव स्थित भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी की है।

इस एडवाइजरी में नागरिकों को कहा गया है कि कीव की यात्रा करने वाले सभी लोगों को अस्थायी रूप से अपने-अपने शहरों में लौटने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से पश्चिमी सीमावर्ती देशों के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर। आगे किसी भी अद्यतन के लिए सलाह जारी की जाएगी। बता दें कि गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की, जिसके बाद यूक्रेन के कई शहरों में भीषण धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। रूस की सेना ने कहा कि उसने यूक्रेन के हवाई अड्डों और अन्य सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाया है, आबादी वाले क्षेत्रों को लक्षित नहीं किया गया

Related posts

MP में कोरोना के 8,062 केस, भोपाल में सबसे ज्यादा संक्रमित, सांसद प्रज्ञा भी पॉजिटिव

News Times 7

गया में गुरारू रेलवे स्टेशन के समीप रेल ट्रैक पर मिला बम, ट्रेनों का परिचालन बाधित

News Times 7

संजय राउत बोले- ‘असली हिंदुत्ववादी होता तो जिन्ना को मारता, फकीर गांधी को क्यों मारी गोली’

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़