News Times 7
टॉप न्यूज़

सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई: बिहारी छोरे के लिए धड़का फ्रांसिसी गोरी का दिल, पढ़ें Amazing Love Story

जमालपुर (मुंगेर)। सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई… एक फिल्म के इस गीत को चरितार्थ कर दिया है फ्रांस की गोरी लड़की चार्ली ने।  फ्रांस की दुल्हनिया बिहारी दूल्हे से शादी रचाने मुंगेर के जमालपुर पहुंची। विदेशी प्रेमिका पूरे परिवार के साथ मुंगेर कोर्ट पहुंची और कोर्ट मैरिज किया। दोनों परिवार की रजामंदी के बाद शुक्रवार की देर शाम हिंदू रीति से जमालपुर के रेलवे सिनेमा हाल में बने मैरिज हाल सगाई की रस्म भी पूरी की गई। कुछ दिन बाद दोनों सात फेरे लेंगे।

भारतीय दूल्हा और फ्रांसीसी दुल्हनिया की इस गजब की प्रेम कहानी जानने के लिए आसपास के लोग भी पहुंचे। जमालपुर से मुंगेर कोर्ट तक लोगों की भीड़ रही। जमालपुर से लेकर मुंगेर तक इस शादी की चर्चा है

दरअसल, जमालपुर के ईस्ट कालोनी थाना स्थित मुगरौरा मस्जिद के रहने वाले नरेश प्रसाद का पुत्र रणवीर कुमार फ्रांस की एक बड़ी कंपनी में इंजीनियर था। रणवीर 2015 में पढ़ाई करने गया था और बड़ी कंपनी में इंजीनियर की नौकरी मिल गई। इसी कंपनी में डोनिन्नगु तेलुर्जी की बेटी चार्ली चमतिल उर्फ शालिनी भी इंजीनियर थी। दोनों में प्रेम हो गया और बात शादी तक पहुंच गई। चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Advertisement

लाकडाउन में घर आया था प्रेमी रणवीर

कोरोना की वजह से लाकडाउन लगने के बाद रणवीर फ्रांस से अपने घर जमालपुर आ गया। इंटरनेट मीडिया और फोन से दोनों से बातचीत होती रही। इस बीच प्रेमिका अपने परिवार वालों के साथ जमालपुर पहुंच गई। वैलेंटाइन डे के आसपास प्रेमिका अपने स्वजनों के साथ फ्रांस से भारत आने के लिए चली।

इस शादी के बारे में रणवीर के जदयू के युवा जिला प्रवक्ता सोनू मंडल ने बताया कि रणवीर बचपन का दोस्त है, इसलिए दोनों को वैवाहिक जीवन में बांधने को लेकर हर तरह का सहयोग दूल्हा-दुल्हन को किया। कोर्ट मैरिज से लेकर सगाई कार्यक्रम को संपन्न कराने में दोनों के परिवार का पूरी टीम के साथ सहयोग किया। जोड़े को बधाई देने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ऋतुराज, अभिनेता नीतीश कुमार, वार्ड पार्षद आलोक कुमार सहित कई सामाजिक राजनीतिक नेता कार्यकर्ता बुद्धिजीवी पहुंचे।

Advertisement

jagran

प्रेमिका के पिता और मां ने खूब लिया आनंद

लड़की के माता-पिता फ्रेंच भाषा की जानकारी है। यहां की अंग्रेजी ठीक से नहीं समझते हैं। हर बात पर दामाद रणवीर से पूछते दिखे। बेटी की शादी का पूरा आनंद लिया। बेटी की शादी के बाद माता-पिता काफी खुश दिखे। सगाई के समय बज रहे संगीत पर ठुमके भी लगाए।

Advertisement

रेलवे सिनेमा हाल में सगाई

कोर्ट मैरिज होने के बाद दोनों इंजीनियर दूल्हा-दुल्हन की सगाई रेलवे सिनेमा हाल में बने नए मैरेज हाल में संपन्न हुआ। दोनों परिवार के लोगों के अलावा समाज व कई रिश्तेदारों भी पहुंचे थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भाजपा और जेडीयू के सतरंज की बिसात पर बिहार को फिट बैठाने की तैयारी

News Times 7

जैश प्रमुख मसूद अजहर पर Pak की बड़ी कार्रवाई, जारी किया गिरफ्तारी वारंट…

News Times 7

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने शुरू किया नया ड्रामा,अब सतेंद्र जैन पर लगाए गंभीर आरोप

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़