News Times 7
देश /विदेश

ऑफिस स्टाफ ने सेलिब्रेट किया सिक्योरिटी गार्ड का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई प्यारी सी स्माइल

जन्मदिन का दिन हर किसी के जीवन का एक खास दिन होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों के साथ बर्थडे पार्टी करके सेलिब्रेट भी करते हैं। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं, जो दूसरों को खुशियां देते हैं पर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं कर पाते। इसी बीच, ऑफिस में एक सिक्योरिटी गार्ड का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया है, जिसकी एक क्यूट सी स्माइल वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने बताया कि कैसे उसने अपने ऑफिस के एक सिक्योरिटी गार्ड का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। यूजर ने सिक्योरिटी गार्ड की स्माइल करती हुई एक तस्वीर शेयर की है, जो बेहद ही प्यारी और क्यूट है। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिस यूजर ने इस तस्वीर को शेयर किया है उसका नाम आकांक्षा है। आकांक्षा ने बताया की ये गार्ड साहब ऑफिस के बाहर से अंदर आने वाले हर शख्स को प्यारी सी मुस्कान के साथ हर रोज़ गुड मार्निंग कहते हैं।

ऑफिस की तरफ से उनके जन्मदिन पर केक भी मंगवाया जोकि उनके सामने टेबल पर रखा है। इस तस्वीर में वो प्यारी सी स्माइल देते हुए दिख रहे हैं। उनकी स्माइल बता रही है कि यह गिफ्ट उनके लिए कितना खास है। ऑफिस के सभी लोगों ने मिलकर सिक्योरिटी गार्ड का जन्मदिन मनाकर सबका दिल जीत लिया। लोगों को यूजर्स की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद आई है। एक यूजर्स ने लिखा है कि, भगवान का शुक्र है कि उनके उनके ऑफिसवालों ने केक तो स्पॉन्सर कर दिया, वरना कई ऑफिस तो ऐसे होते हैं जहां केक काटना तो दूर की बात वहां लोगों की परवाह तक नहीं होती है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नहीं थम रहा कर्नाटक हिजाब विवाद: हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, कॉलेज में बढ़ता तनाव देख गेट किए बंद

News Times 7

राहत! धीमी पड़ी कोरोना की तीसरी लहर…24 घंटे में आए 4362 नए केस, सिर्फ 66 की मौत

News Times 7

बेटमा के करीब बोरिया गांव में घोड़ी पर बैठकर निकली दुल्हन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़