News Times 7
खेल

भारतीय मंगेतर विनी रमन से शादी करेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैक्सवेल, तमिल-ब्राह्मण रीति-रिवाजों से लेंगे फेरे

ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल बहुत जल्द अपनी भारतीय मंगेतर से शादी करने वाले हैं। दरअसल, मैक्सवेल की शादी के कार्ड की तस्वीर इसोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शंकर नाम के एक ट्विटर हैंडल ने  मैक्सवेल की शादी के कार्ड को पोस्ट किया है जिसमें बताया गया है कि वह 27 मार्च को मंगेतर विनी रमन संग सात फेरे लेंगे। इतना ही नहीं शादी वेस्टर्न ढंग से नहीं ब्लकि तमिल रीति-रिवाज से होगी।

तमिल में छपे मैक्सवेल की शादी कार्ड के मुताबिक, पारंपरिक तमिल-ब्राह्मण रीति-रिवाजों के अनुसार शादी मेलबर्न में आयोजित होगी। वह 27 मार्च को मंगेतर विनी रमन संग सात फेरे लेंगे। निमंत्रण कार्ड में क्रिकेटर को ‘चिरंजीवी ग्लेन मैक्सवेल, सुपुत्र- थिरु नील मैक्सवेल और जॉय’ के रूप में बताया गया है।

बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रहे हैं। मैक्सवेल ने 116 एकदिवसीय और 81 टी-20 मैच में खेल चुके हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में 125 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 3000 से अधिक रन बनाए हैं, वहीं दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में 155.37 के विशाल स्ट्राइक रेट से 1866 रन बनाए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

चेन्नई टेस्ट का चौथे दिन में भारत का स्कोर 39/1 , आखिरी 1 दिन में बनाने होंगे 381 रन

News Times 7

Ind vs SL: खुद रविचंद्रन अश्विन ने बताया रिकार्ड तोड़ने के बाद क्या बोले कपिल देव

News Times 7

दो चरणों में होगी रणजी ट्राफी, जून में होंगे नाकआउट मुकाबले, बीसीसीआइ सेक्रेटरी जय शाह ने दी जानकारी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़