News Times 7
देश /विदेश

नालंदा में लूट की योजना बना रहे 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

नालंदाः बिहार के नालंदा जिले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने लूट की योजना बना रहे छह अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर राजगीर अनुमंडल एवं सदर डीएसपी के साथ स्थानीय लहेरी, वेन और छबिलापुर थाना पुलिस ने लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में अवधेश कुमार नामक व्यक्ति के घर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने वहां से 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही लोडेड पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, मोबाइल, एटीएम, गैस कटर, इत्यादि बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर छापेमारी कर दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, जिनके पास से लूट की 5 बाइक भी बरामद की गई हैं। गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अपराधियों में पवन, रोहित, रविशंकर, राकेश, अविनाश और निखिल अलग-अलग थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

खालिस्तान समर्थक चारों उग्रवादी आठ दिनों की रिमांड पर, हरियाणा से पंजाब ले जाकर होगी पूछताछ

News Times 7

बिहार MLC चुनावः भाजपा ने 12 सीटों के लिए घोषित किए उम्मीदवार, देखें लिस्ट

News Times 7

पाकिस्तान में आतंकियों का हमला, बंदूकधारियों द्वारा तीन पुलिसकर्मियों को गोली मारने के बाद अलर्ट पर इस्लामाबाद

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़