News Times 7
देश /विदेश

बिहार MLC चुनावः भाजपा ने 12 सीटों के लिए घोषित किए उम्मीदवार, देखें लिस्ट

नई दिल्ली/पटनाः बिहार विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकार कोटे के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने हिस्से की 12 सीटों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा शुक्रवार को जारी की गई सूची में औरंगाबाद से दिलीप कुमार सिंह, रोहतास-कैमूर से संतोष सिंह, सारण से धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सीवान से मनोज कुमार सिंह, गोपालगंज से राजीव कुमार, पूर्वी चंपारण से राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता तथा दरभंगा से सुनील चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसके अलावा समस्तीपुर से तरुण कुमार राजग के प्रत्याशी होंगे, जबकि बेगूसराय-खगड़यिा से रजनीश कुमार और सहरसा-मधेपुरा-सुपौल से नूतन सिंह को मैदान में उतारा गया है। पूर्णिया-अररिया एवं किशनगंज से दिलीप जायसवाल तथा कटिहार से अशोक जायसवाल को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

Related posts

UP Election 2022 : बलिया में बोले पीएम – ‘यहां से मेरा भावुक रिश्ता, उज्ज्वला को दिशा दिखाई थी’

News Times 7

पत्नी का मेकअप पसंद न आने पर भड़का JE पति, नगर निगम का दस्ता भेज सैलून में जमकर करवाई तोड़फोड़

News Times 7

‘व्हिसल ब्लोअर’ सुरक्षा अधिनियम 2014 को लेकर दिल्ली HC में याचिका , जज बोले-कानून बनाना संसद का काम…हमारा नहीं

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़