News Times 7
देश /विदेश

उत्तराखंड में बोले राजनाथ सिंह- हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रूकेगा”….

देहरादूनः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “आजकल फिल्म पुष्पा चर्चा में है और हमारे सीएम का नाम पुष्कर है, कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लॉवर है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी, हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रूकेगा”….

राजनाथ सिंह ने आज उत्तराखंड के गंगोलिहाट में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति ये है कि वो मुख्यमंत्री घोषित करने की हालत में नहीं हैं, इसलिए उन्होंने किसी नेता की घोषणा नहीं की है। उनके घर में ही आग लगी हुई है।

वहीं रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं कांग्रेस के संबंध में कहना चाहूंगा कि ना इनकी कोई नीति है, ना इनकी कोई नियत और ना इनका विकास करने में कोई विश्वास है। कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है। हम उत्तराखंड को और नहीं झुकने देंगे।

Advertisement

 

Advertisement

Related posts

PM मोदी का कड़ा संदेश- भाजपा में नहीं चलेगा वंशवाद, मेरे कहने पर कटा सांसदों के बेटों का टिकट

News Times 7

Karnataka Hijab Ban: कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच, अल्पसंख्यक समुदाय के कई नेताओं ने की बेंगलुरु में सीएम बसवराज बोम्मई से मुलाकात

News Times 7

भाजपा की बंपर जीत पर आया प्रशांत किशोर का बयान, बताई PM नरेंद्र मोदी की क्या है रणनीति

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़