News Times 7
देश /विदेश

नहीं थम रहा कर्नाटक हिजाब विवाद: हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, कॉलेज में बढ़ता तनाव देख गेट किए बंद

नेशनल डेस्क: कर्नाटक में हिजाब का मामला थमता हुआ नज़र नहीं आ रहा। अब कॉलेज के अलावा यहविवाद अन्य जगहों पर भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। कर्नाटक के पीईएस कॉलेज में जब एक लड़की हिजाब पहनकर पहुंची तो भगवा गमछा पहने कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। तभी दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। इसी मामले में चार याचिकाओं को लेकर कर्नाटक हाई कोर्ट सुनवाई भी कर रहा है।

दरअसल, जैसे ही बुर्का और हिजाब पहनीं कॉलेज की छात्राओं के एक समूह ने कॉलेज परिसर में प्रवेश किया और सिर पर स्कार्फ़ पहनने के अधिकार के समर्थन में नारे लगाते हुए परिसर में विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

इसी बीच, भगवा शॉल पहने कुछ लड़के-लड़कियां भी कॉलेज पहुंचे और दूसरे समूह के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज के कर्मचारियों ने गेट पर ताला लगा दिया।
कॉलेज के प्राचार्य देवीदास नायक और शिक्षकों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों ने मानने से इनकार कर दिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं। छात्र समूह ‘हमें न्याय चाहिए’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने हाईकोर्ट का फैसला आने तक कॉलेज बंद करने की मांग की है।

Related posts

नवादा में महिला को डायन बताकर हत्या के मामले में 13 महिला समेत 20 लोग गिरफ्तार

News Times 7

12 छात्रों ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु ग्लोकल मेडिकल कॉलेज पर लगाए गंभीर आरोप

News Times 7

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने ‘हिन्दू धर्म’ में पीजी पाठ्यक्रम किया शुरू

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़