News Times 7
देश /विदेश

स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 4 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा में रविवार देर शाम को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परासिया रोड पर संचालित  स्पा पर दबिश दी जहां सेंटर से 4 युवक और 4 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।

सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिरों द्वारा सूचना मिली कि परासिया रोड स्थित जी 9 स्पा पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना मिलते ही टीम गठित की गई और कोतवाली थाना प्रभारी सहित महिला थाना प्रभारी ने मौके पर दबिश दी। जहां से पुलिस ने युवक युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि जी9 स्पा संचालक उज्जैन निवासी नागेश परमार हैष हालांकि उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

वहीं हिरासत में ली गई युवतियां सागर, भोपाल, उजैन,  इंदौर की निवासी हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई में सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा, कोतवाली थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत, महिला थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा सहित पुलिस दल मौजूद था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा खत, तमिलनाडु की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में किया जाए शामिल

News Times 7

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा- बिहार के मातृ मृत्यु अनुपात में 19 अंकों की आई है कमी

News Times 7

पाकिस्तान में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए रिकार्ड मामले

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़