News Times 7
देश /विदेश

रेलवे स्टेशन पर 72 लाख रुपए के साथ दो युवक गिरफ्तार, UP चुनाव में इस्तेमाल किए जाने की आशंका

जबलपुर: जबलपुर के रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने हवाला की बड़ी रकम बरामद की है। जीआरपी ने दो यात्रियों को 72 लाख रुपए की के साथ पकड़ा है। आरोपी खुद को व्यापारी बता रहे हैं। आशंका है कि यह रकम उतरप्रदेश चुनाव में इस्तेमाल के लिए ले जा रहे थे। जीआरपी ने आईटी विभाग को सूचना दे दी है।

जानकारी के मुताबिक जबलपुर के थाना जीआरपी पर दो यात्रियों को 72 लाख रुपए की नगदी के साथ पकड़ा है। दोनों आरोपी अजय गोगिया और मनीष नागपाल खुद को हवाला कारोबारी बता रहे हैं। दोनों संपर्क क्रांति से दिल्ली के लिए निकले थे लेकिन पकड़े जाने पर स्पष्ट कारण नहीं बता पाए।

इतनी बड़ी रकम का इस्तेमाल उत्तरप्रदेश चुनाव में इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि पहले भी कई बार जबलपुर रेलवे स्टेशन से करोड़ों रुपए बरामद किए जा चुके हैं।

Related posts

राजधानी में मंत्री बंगले के सामने से दिनदहाड़े फल दुकानदार का कार से ले जाकर छीने 30 हजार, दो आरोपित गिरफ्तार

News Times 7

जल्दबाजी में हो रही परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका, कही प्रश्नपत्र की जगह न बांटनी पड़ जाए फोटो कापी

News Times 7

रायपुर: आबंडेकर अस्पताल के हर्ट सर्जन ने दिल के वाल्व प्रत्यारोपण कर मरीज की बचाई जान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़