News Times 7
देश /विदेश

‘कोरोना पर हावी है मोदी जी की वैक्सीन’ MP के गृहमंत्री का वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा बयान

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना लगातार अपने पैर पसार रहा है। हालांकि मरीजों की रिकवरी भी तेजी से हो रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कोरोना पर हावी है मोदी जी की वैक्सीन। कोरोना के क्षेत्र में विस्तृत जानकारी देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि कोरोना की उल्टी चकरी घूमने लगी, तीसरी लहर में जिस तरह आशंका थी कि यह खतरनाक रहेगा उसके उलट मरीजों की कम संख्या अस्पतालों में पहुंच रही है बल्कि लोग घर में ही ठीक हो रहे हैं। कोरोना पर हावी है मोदी जी की वैक्सीन।

आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,532 नए केस सामने आए हैं,जबकि 10,547 लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 11.95% और रिकवरी रेट 90.50% है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 71,203 है, जिनमें 1390 पुलिसकर्मी शामिल है।

दिग्विजय सिंह पर कसा तंज
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को पद्मश्री मिलते ही  दिग्विजय को मुसलमान खलनायक नजर आने लगे और वो अलगाववादी बातें करने लगे हैं। आजादी से अब तक कांग्रेस षड्यंत्र कर मुसलमानों को अलग-थलग करने की नीति पर चलती रही है, जबकि भाजपा सरकार मुस्लिमों को मुख्यधारा में ला रही है।

Advertisement

कमलनाथ को दिल्ली दौरे को लेकर घेरा
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ दिल्ली में ही रहते है इसलिए उनका दिल्ली दौरे पर जाना कोई खबर नहीं है, उनका  मध्य प्रदेश आना ही खबर है।

Advertisement

Related posts

कोरोना काल में बेहतरीन कार्य के लिए CHO, ANM और आशा को मिलेगी अतिरिक्त राशिः स्वास्थ्य मंत्री

News Times 7

फिलहाल नहीं मिलेगी कड़ाके की सर्दी से राहत, जानें- दिल्‍ली, यूपी समेत इन राज्‍यों में अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम

News Times 7

‘अज्ञात योगी’ के इशारे पर शेयर बाजार हैंडल करने के आरोप में बुरी फंसी NSE की पूर्व CEO चित्रा रामकृष्ण, CBI कर रही पूछताछ

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़