News Times 7
देश /विदेश

गुजरात: बिना मास्‍क के सफर और ट्रैफिक नियमों का पालन न करना पड़ा भारी, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

गुजरात के गांधीधाम में पुलिसवालों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे ट्रैफिक के नियमों को तोड़ते और बिना किसी मास्क के सफर करते नजर आ रहे हैं। यहीं नहीं वे लोग पुलिस वर्दी में गाड़ी में गाना बजाते हुए डांस भी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इन पर कार्रवाई की है।

गुजरात के कच्छ जिले में तैनात तीन पुलिसकर्मी बुधवार को निलंबित कर दिए गए। इस पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि वे लोग सभी नियम को ताक पर रख कर सफर कर रहे थे और वर्दी के साथ ऐसी हरकतें करने के लिए उन पर एक्शन लिया गया है। फिलहाल उन्हें सस्पेंड कर इस मामले की जांच की जा रही है।

यह है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि चार पुलिस वालों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे बिना मास्क, सीट बेल्ट के साथ यातायात के अन्य नियमों को तोड़ते दिखाई दिए हैं। उन पर वर्दी में फिल्मी गाने बजा कर डांस करने का भी आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और उन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

Advertisement

इस पर बोलते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी और पुलिस की छवि खराब करने वाले कृत्यों में शामिल रहने पर तीनों पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में जगदीश सोलंकी, हरेश चौधरी और राजा हिरागर शामिल हैं। पुलिस इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

Related posts

Elections 2022: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, पांच राज्यों में चुनावी रैली पर जारी रहेगी पाबंदी

News Times 7

कोरोना के किस वेरिएंट का शिकार हुए CM सहित अन्य नेता, स्वास्थ्य विभाग अभी तक नहीं कर पाया खुलासा

News Times 7

गया के पचरुखिया जंगल से 2 आईईडी बरामद, जवानों ने किया डिफ्यूज

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़