News Times 7
देश /विदेश

संबित पात्रा ने सपा-कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- दोनों पार्टियों में हिंदुओं के खिलाफ बोलने वालों को समर्थन देने की लगी है होड़

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा है कि ये दोनों राजनीतिक दल हिंदू समाज को अपमानित कर रहे है और हिंदूओं के खिलाफ नफरत का माहौल बना रहे है। मंगलवार को यहां भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान हिंदुओं के खिलाफ ज़हर उगल हैं और कांग्रेस उनको समर्थन कर रही है। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों राजनीतिक दलों में इस बात की दौड़ चल रही है कि कौन कितनी घृणा फैला सकता है। हिंदुओं के खिलाफ बोलने वालों को कौन सी पार्टी प्रश्रय दे सकती है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मौलाना खान ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया। उन्होंने यह एलान कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में किया। मीडिया ने इन्हीं मौलाना के वीडियो को दिखाया था, जिसमें वो हिंदुओं के खिलाफ जहर उगल रहे थे। वीडियो में वे कह रहे थे कि यदि कानून-व्यवस्था उनके लोगों हाथ में आ जाए तो हिंदुओं को हिंदुस्तान में रहने की जगह तक नहीं मिलेगी। उन्होंने हिंदुस्तान का नक्शा तक बदल देने की धमकी दी थी।”

सपा के कई प्रत्याशियों का नाम लेते हुए पात्रा ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव उन लोगों को टिकट दे रहे हैं जिनके खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि असलम चौधरी को सपा ने धौलाना विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है। दो समुदायों के बीच लगातार जहर उगलना, दो समुदायों को किस प्रकार से दंगों में झोंकना है इसके उपाय करना ही चौधरी का काम रहा है।

Advertisement

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि नाहिद हसन वही है जिसने हिन्दुओं के खिलाफ जहर उगला था। वह कैराना से हिन्दुओं के पलायन के लिए जिम्मेदार थे। आज वह जेल में हैं। सपा ने कैराना से उन्हें उम्मीदवार बनाया है। सपा के एक और उम्मीदवार मोहरर्म अली पप्पू को उन्होंने सहारनपुर गुरुद्वारा हिंसा का साजिशकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे में किस प्रकार से हिंसा करवाई गई थी इसे हम सभी ने देखा है।

पात्रा ने कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले के बयान का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘कल महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए जैसे शब्दों का प्रयोग किया है, उन्हें दोहराया भी नहीं जा सकता है। उनकी बातों से स्पष्ट है कि पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जो चूक हुई, दरअसल वह कांग्रेस का प्रयोग था, यह संयोग नहीं था।”

Advertisement
Advertisement

Related posts

रायपुर : महात्‍मा गांधी पर विवादित टिप्‍पणी के आरोपित कालीचरण को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

News Times 7

लालू का सक्रिय राजनीति में वापसी का ऐलान, कहा-चुनाव लड़कर आऊंगा संसद; मोदी को दूंगा जवाब

News Times 7

Punjab Election Results 2022 LIVE: पंजाब में आप को दो तिहाइ्र से अधिक का बहुमत, अब तक 85 सीटें जीतीं, चन्‍नी दोनों सीटोंं से हारे, कैप्‍टन, बादल व सिद्धू परास्‍त, भगवंत मान व अश्विनी जीते

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़