News Times 7
देश /विदेश

UP Election 2022: पार्टियों के बीच छिड़ी सुरों की जंग, किस पार्टी के गाने में है कितना दम, जानिए विस्तार से

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ताल ठोंक रहीं राजनीतिक पार्टियों के बीच सुरों का भी संग्राम छिड़ गया है। ये दल अपनी-अपनी नीतियों के प्रचार और विरोधियों पर शब्द बाण छोड़ने के लिए तरह-तरह के गीतों का सहारा ले रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अब आम आदमी पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना थीम सॉन्ग जारी कर दिया है। वैसे, चुनाव प्रचार में गीतों की मदद अक्सर ली जाती है, मगर कोविड-19 महामारी के दौरान वर्चुअल हुए चुनाव प्रचार में इन गीतों के जरिए मतदाताओं के जहन में बस जाने की मानो होड़ लग गई है।

सत्तारूढ़ भाजपा के चुनावी गीतों में पार्टी की हिंदुत्ववादी गौरव गाथा और सरकार के विकास कार्यों का जिक्र है। भाजपा के सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन और मनोज तिवारी इन गीतों पर काम कर रहे हैं। कुछ गीत सामने आ चुके हैं। इनमें ‘डमरु जब बजेगा तो देखना नजारा क्या होगा’ और ‘यूपी में सब बा’ प्रमुख हैं। कुछ गानों के बोल “जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे”, और “मंदिर बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है”, पार्टी की हिंदुत्ववादी छवि और एजेंडा को जाहिर करते हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने मंगलवार को बताया “चुनाव आयोग ने आगामी 22 जनवरी तक चुनावी रैलियों और सभाओं पर रोक लगाई है। ऐसे में भाजपा गीतों के जरिए मतदाताओं के दिलो-दिमाग में जगह बनाना चाहती है। पार्टी अपनी सोशल मीडिया टीम के माध्यम से हर मतदाता तक इन गीतों को पहुंचाएगी।”

मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने भी अपने तरकश में कई गीत रखे हैं। इनमें ‘हुंकारा’, ‘जनता पुकारती है’ और ‘जय-जय समाजवाद’ प्रमुख हैं। इन गीतों में सपा की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बखान के साथ-साथ दोबारा सत्ता में आने पर सभी वर्गों की समस्याएं दूर करने की उम्मीद जगाने की कोशिश की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने दावा किया ‘‘इन गीतों में प्रदेश के बेरोजगारों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, शोषितों और वंचितों के जख्मों पर मरहम रखने के इरादे जाहिर किए गए हैं। ये गीत प्रदेश के हर गांव और कस्बे तक गूंजेंगे और याद दिलाएंगे कि सभी के विकास के लिए सपा की सरकार कितनी जरूरी है।” मुख्य रूप से महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाने के वादे पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस का थीम सॉन्ग “बहन प्रियंका करें आवाहन, मिलकर आगे बढ़ सकती हूं, लड़की हूं मैं, लड़ सकती हूं”, भी महिलाओं के इर्द-गिर्द ही घूमता है। क्षेत्रीय स्तर पर भी पार्टी के कई गीत गूंज रहे हैं।

कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया ‘‘ पार्टी प्रियंका गांधी की अगुवाई में चुनाव अभियान को आगे बढ़ा रही है और हमारे गीतों में इसकी स्पष्ट छाप नजर आती है। पार्टी विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से अपने थीम सॉन्ग तथा अन्य गीतों को प्रदेश के हर मतदाता तक पहुंचाएगी। ” उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार ताल ठोंक रही आम आदमी पार्टी ने भी अपना गीत जारी कर दिया है। इसके बोल हैं- “राजनीति को बदलने आप आया है, पहली पहली बार झाडू छाप आया है।” यह गीत आप की बिहार इकाई के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लोकेश ने तैयार किया है। पार्टी के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बताया ‘‘पार्टी के इस ‘कैंपेन सॉन्ग’ में मुफ्त बिजली, शिक्षा, बेरोजगारी भत्ता और माताओं तथा बहनों को एक-एक हजार रुपये प्रति माह देने के वादे की बात की गई है।” उन्होंने बताया कि हर विधानसभा में पार्टी ने न्यूनतम 20 टीमें बनाई हैं। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर कैंपेन सॉन्ग के साथ प्रचार करेंगे।

Related posts

सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन रिजल्ट 10 या 11 फरवरी को हो सकता है जारी

News Times 7

PM मोदी के संसद में दिए बयान पर कपिल सिब्बल का पलटवार कहा- जो संविधान के टुकड़े करे वह है ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग का लीडरनई दिल्ली: कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए बयान पर बुधवार को करारा पलटवार किया और कहा कि सभ्यता, इतिहास, संविधान और भाईचारा को तार-तार करने वाले असलियत में ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग के ‘लीडर ’ हैं। राज्यसभा में आम बजट 2022-23 पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए सिब्बल ने वर्तमान केंद्र सरकार को मुगल शासक औरंगजेब से भी ‘‘बदतर’’ करार दिया और कहा कि औरंगजेब ने भी ‘‘जजिया कर’’ से गरीबों और वंचितों को राहत दी थी जबकि आज की सरकार वर्ष 2014 के मुकाबले पेट्रोल ओर डीजल पर क्रमश: 203 और 530 प्रतिशत अधिक उत्पाद कर वसूल रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आम बजट जमीनी सच्चाई से दूर है और इसमें सरकार की दूरदृष्टि का अभाव झलकता है जबकि कोई दीर्घकालिक योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि बजट में डिजिटल, ग्रीन, जलवायु, आत्मनिर्भर, मेड इन इंडिया और व्यवसाय की सुगमता जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है लेकिन बेरोजगारी, गरीबी, खाद्य सुरक्षा, मजदूर, स्वास्थ्य, कल्याण, महिला और युवाओं का उल्लेख नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब व मध्यम वर्ग के लिए नहीं बल्कि दो प्रतिशत लोगों के लिए है। सिब्बल ने कहा कि आप बात कर रहे हो अमृत काल की और मैं तो 2014 से अब तक राहु काल ही देख रहा हूं और फिर असलियत क्या है। प्रधानमंत्री ने टुकड़े टुकड़े गैंग की बात की तो मैं अचंभित हुआ, जो सभ्यता के टुकड़े-टुकड़े करता हो, जो इतिहास के टुकड़े-टुकड़े करता हो, जो संविधान के टुकड़े-टुकड़े करता है और जो भाईचारा के टुकड़े-टुकड़े करता है, वह टुकड़े-टुकड़े गैंग का लीडर है ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए सोमवार को लोकसभा में कहा था कि विभाजनकारी मानसिकता एवं अंग्रेजों की ‘फूट डालो, राज करो’ की नीति अपनाकर कांग्रेस ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग की ‘‘लीडर’’ बन गई है।पेट्रोल व डीजल के मुल्यों में हुई वुद्धि का उल्लेख करते हुए भी सिब्बल ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के शासनकाल में पेट्रोल की कीमत 71 रुपए प्रति लीटर थी और उस समय उत्पाद कर 9.2 रुपए प्रति लीटर था जबकि 2022 में पेट्रोल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर हो गई और इस पर उत्पाद शुक्ल 27 रुपए प्रति लीटर वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के मुकाबले उत्पाद कर में 203 प्रतिशत की वृद्धि की गई। इसी प्रकार, सिब्बल ने कहा कि डीजल की कीमत 2014 में जहां 55 रुपये प्रति लीटर थी और उस पर उत्पाद कर 3.46 रुपए प्रति लीटर थी जबकि आज पेट्रोल की कीमत 86 रुपए प्रति लीटर है ओर यह 530 प्रतिशत की वृद्धि है। इतिहास का उल्लेख करते हुए सिब्बल ने कहा कि अहमद शाह ने 1414 में सबसे पहले जजिया कर लगाया था और उसके बाद अकबर आया तो उसने हटा दिया लेकिन जब औरंगजेब आया तो उसने फिर से जजिया कर लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने वंचित लोगों, बेरोजगारों और रक्षा में लगे लोगों पर जजिया कर नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि आप बात करते हो औरंगजेब की और यह तो औरंगजेब से भी बदतर बात है। आपने सब पर लागू कर दिया और वह भी 530 और 203 प्रतिशत। सिब्बल ने कहा कि जब देश के गरीब या मध्यम श्रेणी की जनता 95 रुपया प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत चुकाती है उसे क्या तकलीफ होती होगी, यह इस सरकार को समझ में नहीं आता है। बजट में बच्चों की शिक्षा के लिए डिजिटल टेलीविजन आरंभ किए जाने की घोषणा का जिक्र करते हुए कांग्रेस सदस्य ने कहा कि ऐसी स्थिति में जब बच्चे दो सालों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं तो उनके लिए सरकार डिजिटल टीवी खोलकर क्या करेगी।  सदन में मौजूद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर देखते हुए उन्होंने कहा कि वह एक बार चुनाव लड़ लें तो उन्हें जमीनी सच्चाई का पता चलेगा। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और शोध में उचित आवंटन ना किए जाने का आरोप लगाते हुए सिब्बल ने कहा कि जब तक बच्चों की शिक्षा, शोध व स्वास्थ पर निवेश नहीं किया जाएगा तब तक देश की संपत्ति खड़ी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े लोगों को छोड़ दीजिए  जिनके पास सुविधाएं नहीं है उनके बारे में सोचिए। जब तक आप लोगों के हाथों में पैसे नहीं देंगे और वे खर्च नहीं करेंगे तब तक अर्थव्यवस्था आगे नहीं बढ़ेगी। इनकी शक्ति, खरीद की शक्ति बढ़ानी पड़ेगी। प्रधानमंत्री को अमृत काल की बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि ना वह रहेंगे, ना हम रहेंगे ना आपके रहनुमा रहेंगे। ना नफरत के बयान रहेंगे। बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए सिब्बल ने कहा चीन में बेरोजगारी की दर 5 प्रतिशत, बांग्लादेश में 5.3 प्रतिशत, पाकिस्तान 4.5 प्रतिशत और श्रीलंका 4.8 जबकि भारत में यह दर 7.51 प्रतिशत है।

News Times 7

RJD ने उठाया बेरोजगारी का मुद्दा, कहा- सरकारी पदों को भरने के लिए रोजगार कैलेंडर पर फौरन काम शुरू करे केंद्र

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़