News Times 7
देश /विदेश

राजस्थान: माउंट आबू में माइनस 2 डिग्री तक पहुंचा पारा, पेड़-पौधों पर जमी दिखी बर्फ…जनजीवन हुआ प्रभावित

राजस्थान के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू की वादियों में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ। रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किए जाने से सर्दी के तेवर तीखे रहे। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर ही स्थिर रहा। हाड कंपकंपा देने वाली कड़ाके ठंड के चलते रात को घरों के बाहर खड़े वाहनों की छतों, सोलर प्लेटों, पेड़ पौधों के पतों, खुले मैदानों, जलाशयों के किनारों, घास पर प्रात: बर्फ की सफेद चादर-सी जमी हुुई देखी गई।

लोगों ने अपनी दिनचर्या से लेकर व्यापारिक गतिविधियां सुबह देरी से आरंभ की, सांझ ढलते ही शीत लहर के तेवर तीखे हो गए। सर्दी से बचने के लिए लोग जल्दी ही घरों में दुबक गए। लोग आलाव जलाकर तापने के लिए मजबूर हो गए। गांव के लोगों को दूध एवं सब्जियों को बाजारों तक पहुंचाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Related posts

मधेपुरा में JDU के पूर्व प्रदेश महासचिव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

News Times 7

राज्यसभा में गरजे पीएम मोदी, बोले- किसानों को ज्यादा MSP मिला, ‘खातों में इतना पैसा उन्होंने पहली बार देखा’

News Times 7

रूस ने यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में हमले किए तेज, जेलेंस्की बोले-” अब सड़कों पर उतर लोग खुद युद्ध करें”

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़