News Times 7
टॉप न्यूज़

लंबे समय से फरार RJD की जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, खाने में जहर मिलाकर पति को मारने का किया था प्रयास

भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के जोगसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रही राष्ट्रीय जनता दल की जिलाध्यक्ष निशू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके खिलाफ कोर्ट ने हत्या के प्रयास मामले को लेकर गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि इस क्षेत्र के दीपनगर निवासी राजद की जिलाध्यक्ष निशू सिंह अपने पति को मारने के आरोप में लंबे समय से फरार चल रही थी। वर्ष 2018 में घरेलू विवाद की वजह से उसने अपने पति ब्रजेश कुमार को भोजन में जहर देकर मारने का प्रयास किया था। इस सिलसिले में पति ने निशू सिंह के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी के पति की गुहार लगाने के बाबत वरीय पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश पर पुलिस ने संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर पुलिस ने चिकित्सा एवं कोविड जांच करवा कर उसे जिला न्यायालय में पेश किया। बाद में न्यायालय के आदेश पर राजद जिलाध्यक्ष को जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

इस बीच आरोपी के पति ब्रजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 के फरवरी में एक दिन उनकी पत्नी निशू सिंह ने उन्हें और बेटी को भोजन करने के लिए कहा लेकिन बेटी ने भोजन करने से मना करते हुए कहा कि मां ने भोजन में कुछ मिलाया है। पूछने पर पत्नी निशू सिंह ने कहा कि जोंक की दवाई है। बाद में पुलिस के सामने हुए फोरेंसिक जांच में भोजन में सल्फॉस की दवा निकली। इसके बाद उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Advertisement

Related posts

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बड़ा प्रशासनिक फिर बदल 153 डीएसपी का किया गया तबादला

News Times 7

उत्तराखंड की 11 फार्मा कंपनियों के दवाइयां क़्वालिटी टेस्ट में फेल,आप भी हो जाए सावधान!

News Times 7

कोरोना वैक्सीन नपुंसक बनाने वाली हो सकती है – सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़