News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

महंत नरेंद्र गिरि के सुसाइड का बड़ा खुलासा -फिंगरप्रिंट की जांच में सुसाइड नोट किसने लिखा जानिये पूरी खबर में

महंत नरेंद्र गिरी के मौत का मामला दिन पर दिन उलझता जा रहा है पर सबसे बड़ा चौकाने वाला खुलासा तब हुआ जब सुसाइड नोट पर किये हुए साइन महंत नरेंद्र गिरि से मिल गए, इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर यह आ रही है कि महंत नरेंद्र गिरी के सुसाइड नोट पर उन्हीं के हस्ताक्षर पाए गए हैं. सीबीआई के साथ आई सीएफएल की टीम ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लिया था. उसकी दिल्ली लैब में जांच की गई है, जिसके बाद सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने यह बताया है कि सुसाइड नोट पर महंत नरेंद्र गिरि के हस्ताक्षर मौजूद हैं. इसी आधार पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के पंच परमेश्वरों ने भी बलवीर गिरी को मठ और बड़े हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर के रूप में मान्यता दे दी है.Narendra Giri Death Case: आत्महत्या से पहले महंत नरेंद्र गिरि ने किया था  BJP नेता को फोन, एक कॉल हरिद्वार भी किया | Narendra Giri Death Case Mahant  Narendra Giri had called

हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में भी संतो ने मठ और मंदिर की कमान बलवीर गिरी को सौंपे जाने पर सहमति जता दी है. इसके साथ ही इस पूरे मामले में सीबीआई करीब 125 लोगों की एक सूची तैयार कर चुकी है. जिनमें उनके मोबाइल नंबर भी शामिल किए गए हैं. इस लिस्ट में वे लोग शामिल हैं जो महंत नरेंद्र गिरि, आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी के संपर्क में थे और उनसे कई बार लंबी बातचीत होती थी. इसमें सीबीआई ने कई नंबरों को सर्विलांस पर भी लगाया है. इस सूची में कुछ सफेदपोश और पुलिस के आला अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं.Narender Giri Death Case: महंत नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट आया सामने, जानिए  क्या लिखा था... , Mahant Narendra Giri's suicide note surfaced

इनसे भी सीबीआई पूछताछ कर सकती है. इसके साथ ही साथ कुछ अन्य लोगों से भी अलग से पूछताछ करेगी. हालांकि इस सूची में शामिल कई लोग शहर के बाहर बताये जा रहे हैं. जिनसे पूछताछ करने में सीबीआई को थोड़ी परेशानी हो सकती है. फिलहाल अभी सीबीआई के पास आरोपियों से पूछताछ करने के लिए 4 दिन का समय बचा है.

mahant narendra giri death case anand giri arrested sit formed to  investigate the matter know the update till now acy | Mahant Narendra Giri  Death: आनंद गिरि गिरफ्तार, मामले की जांच केसीबीआई 4 अक्टूबर तक आरोपियों से पूछताछ कर सकती है. इस दौरान आरोपियों को मठ और मंदिर भी ले जा सकती है. इसके साथ ही साथ संदीप तिवारी के घर नैनी भी ले जा सकती है और उनकी संपत्तियों के बारे में पूछताछ कर सकती है. आद्या प्रसाद तिवारी बड़े हनुमान मंदिर में पुजारी था और उसे 9200 रुपए मात्र वेतन मिलता था. जबकि संदीप तिवारी की मंदिर में फूल मालाओं की दुकान थी और उसका भी आलीशान मकान बना हुआ है. सीबीआई महंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए प्रॉपर्टी विवाद, हनी ट्रैप समेत सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है.महंत नरेंद्र गिरि की मौत की जांच एसआईटी करेगी, डिप्टी एसपी के नेतृत्व में  टीम का गठन

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

18 अगस्त को लॉन्चिंग से पहले नई ऑल्टो की फीचर्स और सारी डिटेल्स हुई लीक

News Times 7

कांग्रेस के कर्नाटक सरकार के 32 मंत्रियों में से 31 करोड़पति, 24 के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक केस- ADR रिपोर्ट

News Times 7

प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले को देखते हुए रेलवे चलाएगा माघ स्पेशल ट्रेन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़