News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

उत्तराखंड में चुनाव से पाला बदलने का सिलसिला शुरू 2022 भाजपा में शामिल हुए पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार

उत्तराखंड चुनाव से पहले पार्टी बदलने का काम शुरू हो चूका है ,आज उत्तराखंड के पुरोला विधानसभा से विधायक राजकुमार भाजपा ज्यॉइन कर लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में उंहोने पार्टी ज्यॉइन किया, इससे पहले शनिवार को राजकुमार भाजपा में शामिल होने वाले थे। लेकिन किन्हीं कारण वश उनकी ज्वाइनिंग टल गई थी। सूत्रों के मुताबिक, विधायक ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के सामने देहरादून की एक सीट से टिकट देने की शर्त रखी थी। जिस कारण ऐसा हुआ था।Uttarakhand Elections 2022 । कांग्रेस विधायक राजकुमार हुए भाजपा में शामिल, सीएम  भी रहे मौजूद

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

बता दें कि विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा धनौल्टी विधानसभा के विधायक प्रीतम सिंह पंवार को पहले ही पार्टी में शामिल करा चुकी है। अब एक और विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विधायक राजकुमार की पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेस की
पुरोला विधायक राजकुमार की पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेस की ही रही है। उनके पिता पतिदास ने 1985 उत्तरकाशी से कांग्रेस के टिकट पर विधान सभा चुनाव लड़ा था और हार गए थे।

छात्र राजनीति में कभी भी सक्रीय नहीं रहे
राजकुमार ने देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज से ग्रेजुशन किया है, लेकिन वह छात्र राजनीति में कभी भी सक्रीय नहीं रहे। उत्तराखंड के अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के बाद वह भाजपा से जुड़े। 2007 में सहसपुर (आरक्षित) सीट से भाजपा ने राजकुमार को टिकट दिया। वह चुनाव जीत गए। इसके बाद 2012 सहसपुर सीट के सामान्य होने के बाद उन्होंने 2012 में पुरोला सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा।उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा में शामिल होने दिल्ली पहुंचे कांग्रेस विधायक  राजकुमार, सीएम भी हुए रवाना - Eye News

Advertisement

इस चुनाव में वह हार गए। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मालचंद जीते थे और राजकुमार दूसरे नंबर पर रहे थे। 2017 में उन्होंने कांग्रेस में वापसी की थी। उन्हें पुरोला से टिकट मिला था। इन चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की थी।

राजकुमार पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नजदीकी भी माने जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक जब से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को आगामी विधानसभा चुनावाें की कमान सौंपी गई, तब से ही वह असहज महसूस कर रहे हैं और आगामी चुनावों में टिकट न मिलने की आशंका के चलते ही भाजपा में शामिल हो रहे हैं।Uttarakhand Election 2022: Mla Reached Delhi To Join Bjp Today - उत्तराखंड  चुनाव 2022: भाजपा में शामिल हुए पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार, दिल्ली  में सीएम भी रहे ...

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी ,इन दो राज्यों पर चक्रवाती तूफान का छाया साया, अलर्ट जारी

News Times 7

महाराष्ट्र में स्टील, कपड़ा व्यापारी और रियल एस्टेट डेवलपर से आयकर विभाग ने जब्त की 100 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति

News Times 7

कारोबारियों को सरकार का तौफ़ा -दिल्ली में कारोबार के लिए हर साल लाइसेंस लेने का झंझट खत्‍म

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़