बिहार के बक्सर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है बक्सर से सटे चौसा स्थित महादेवा घाट के पास लोगों ने जब सैकड़ों शवों को पानी के ऊपर उतराते हुए देखा तो भौचक्के रह गये, आनन-फानन में तुरंत ही वहां उपस्थित लोगों के द्वारा प्रशासन को इसकी खबर दी गई घटना की सूचना मिलते हैं महकमे में खलबली मच गई तुरंत बक्सर सदर से एसडीओ केके उपाध्याय मौके पर पहुंच गए
केके उपाध्याय ने कहा कि गंगा नदी में 10-12 शव उतराते देखे गए थे। ऐसा लगता है कि ये शव पांच-सात दिन से नदी में हैं। हमारे यहां शव को नदी में बहाने की प्रथा नहीं है हम अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहे हैं।
एसडीओ उपाध्याय ने कहा कि यह जांच का विषय है कि ये शव कहां से आए। उन्होंने अंदेशा जताया कि ये शव वाराणसी प्रयागराज या किसी अन्य स्थान से आए हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम घाट के आसपास के इलाकों के पास तैनात अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट कर रहे हैं कि ऐसा दोबारा न हो।
निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें – 9142802566 , 1Newstimes7@gmail.com
