News Times 7
Other

दिल्ली MCD उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ, AAP की धमाकेदार जीत, कांग्रेस का खुला खाता

दिल्ली के MCD के उपचुनाव में आज जब परिणाम घोषित हुए तो सत्तारूढ़ पार्टी आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की तो वही भाजपा अपनी भी सीट से हार गई ,इस उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया तो वहीं कांग्रेस ने अपना खाता खोल दिया, माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आज जो नतीजे आए हैं वह कमोबेश ऐसे ही नतीजे अगले साल चुनाव में दिख सकते हैं। 28 फरवरी को दिल्ली नगर निगम के पांच वार्डों में चुनाव हुआ था जिनके आज नतीजे आए हैं। इसमें आम आदमी पार्टी ने जहां अपनी सीटों पर दोबारा विजय पाई है वहीं कांग्रेस ने एक सीट पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए सबको चौंका दिया है। जानिए किन सीटों पर किसकी जीत हुई है और पिछली बार ये सीटें किसके पास थींDelhi Mcd By Election Result 2021 Live Updates Aap Congress Bjp - दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भाजपा को झटका, आप ने मारी बाजी - Amar Ujala Hindi News Live

त्रिलोकपुरी सीट- इस सीट पर आम आदमी पार्टी के विजय कुमार की 4986 मतों से जीत हुई है। उन्हें कुल 12,845 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के प्रतिनिधि ओम प्रकाश को 7,859 वोट ही मिले। यह सीट पिछली बार भी आम आदमी पार्टी के पास ही थी। यहां पर पहले आप के जो पार्षद थे वह विधायक बन गए जिसके चलते यह सीट खाली हो गई थी और अब फिर से आम आदमी पार्टी इस सीट पर जीत गई है।

रोहिणी सी सीट- रोहिणी सीट पर भी आम आदमी पार्टी ने दोबारा कब्जा जमाया है। यहां उसके उम्मीदवार राम चंदर को कुल 14,328 वोट मिले हैं, वहीं दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के राकेश को 11,343 मत हासिल हुए। यह सीट भी पहले आप के पास ही थी।

Advertisement

शालिमार बाग सीट- शालीमार बाग सीट पिछली बार भाजपा के कब्जे में थी लेकिन इस बार इस पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की। आप उम्मीदवार सुनीता मिश्रा ने 2,705 वोटों से भाजपा की सुरभि जाजू को हराया। सुनीता ने कुल 9764 वोट हासिल किए और अपनी जीत सुनिश्चित की।Delhi Municipal Corporation By Poll 2021: polling ended for five municipal ward wards in delhi on sunday, दिल्ली में नगर निगम के 5 वार्डों के लिए प्रचार समाप्त, रविवार को होगी वोटिंग -

चौहान बांगर सीट- चौहान बांगर वह सीट है जहां से कांग्रेस ने अपना खाता खोला। पांचों सीटों पर जहां उप चुनाव हुए यही वह सीट है जिसमें हार जीत का अंतर बहुत ज्यादा है। कांग्रेस के चौधरी जुबैर अहमद ने आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इशराक खान को यहां 10,642 वोटों से हराया। यह सीट पूर्व में आप के पास ही थी लेकिन इस बार कांग्रेस ने इस पर कब्जा जमाया।

कल्याणपुरी सीट- कल्याणपुरी सीट से आप के धीरेंद्र कुमार ने 7,043 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सिया राम कन्नौजिया को पछाड़ा। यह सीट भी पहले आप के पास ही थी लेकिन पार्षद के विधायक बनने के चलते यह सीट खाली हो गई थी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विकास से बाधित जनता को अपराध और आतंकवाद की तरफ धकेलने वाली सरकार नहीं चाहिए-योगी

News Times 7

ED books Jet Airways’ Naresh Goyal, his wife in alleged money laundering case

Admin

पश्चिम बंगाल के चुनाव में विकास के मुद्दे हुए गौण ,बंगाल की बेटी और जवाब बंगाल का बेटा से

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़