News Times 7
Other

फ्लोर टेस्ट में फेल होने पर गिर गई कांग्रेस सरकार ,पुडुचेरी में लगा राष्ट्रपति शासन

पुडुचेरी में राजनीतिक संकट जारी है। केंद्र सुरकार ने बुधवार को पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगा दिया है। बीते दिनों कांग्रेस की सरकार गिर जाने के बाद केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के फैसले को मंजूरी दे दी। इस हफ्ते की शुरुआत में विश्वास मत हासिल न कर पाने के कारण कांग्रेस की नारायणसामी सरकार गिर गई थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधानसभा में विश्वासमत गंवाने के एक दिन बाद पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनकी मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।Puducherry में लगा राष्ट्रपति शासन, फ्लोर टेस्ट में फेल होने पर गिर गई थी कांग्रेस  सरकार | Governor Rule in Puducherry - Hindi Oneindia

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि राष्ट्रपति ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी समेत उनकी मंत्रिपरिषद का इस्तीफा 22 फरवरी से स्वीकार कर लिया है। पुडुचेरी की उपराज्यपाल के राजनिवास द्वारा अधिसूचना की एक प्रति मीडिया को उपलब्ध कराई गई।

मुख्य सचिव अश्वनी कुमार ने कहा कि पुडुचेरी सरकार के गजट में अधिसूचना पुर्नप्रकाशित की गई है। विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले मुख्यमंत्री नारायणसामी के इस्तीफे के कारण सोमवार को पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिर गई। हाल ही में कई कांग्रेस विधायकों और बाहर से समर्थन दे रहे द्रमुक के एक विधायक के इस्तीफे के कारण केन्द्रशासित प्रदेश की सरकार अल्पमत में आ गई थी। नारायणसामी ने उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन से भेंट कर चार सदस्यीय मंत्रिमंडल का इस्तीफा उन्हें सौंपा।पुडुचेरी: संकट में कांग्रेस सरकार, 4 विधायकों के इस्तीफे के बाद विधानसभा की  ताजा स्थिति जानिए - नवीन भारत : Hindi News की आधिकारिक वेबसाइट. पढ़ें ...

Advertisement

किसी ने सरकार बनाने का नहीं किया दावा : जावड़ेकर 
पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि  मुख्यमंत्री नारायणस्वामी और उनके मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद किसी पार्टी ने सरकार बनाने का दावा नहीं किया। इसके उपराज्यपाल से 14वीं विधानसभा को निलंबित करने की सिफारिश की। उनकी मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा को भंग किया गया।

Advertisement

Related posts

भारत जोडों यात्रा मे महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में मंगलवार को कांग्रेस सेवा दल के एक पदाधिकारी की हुई मौत

News Times 7

No proposal yet for granting quota for Muslims: Uddhav Thackeray

Admin

The Supreme Court is right on cryptocurrency

Admin

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़