News Times 7
दुर्घटनाबड़ी-खबर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जौनपुर हाईवे पर भयानक हादसा 6 की मौत 11घायल

– दाह संस्कार में शामिल होकर वाराणसी से घर लौट रहे थे पिकअप सवार
– वाराणसी-जौनपुर की सीमा पर जलालपुर के लहंगपुर गांव के पास हुआ हादसा
– जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना की है घटना

उत्तर प्रदेश के लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालपुर थाना क्षेत्र के लहंगपुर गांव के पास 3:30 में एक ट्रक और पिकअप में भयानक भिड़ंत हो गई, आमने-सामने टकराए पिकअप और ट्रक में से मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई तथा हादसे में पिकअप सवार सहित 11 लोग जख्मी हो गए,Image result for उत्तर प्रदेश के वाराणसी जौनपुर हाईवे पर भयानक हादसा 6 की मौत 11घायल

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी धनदेई देवी (112) का रविवार को निधन हो गया था। खजुरा गांव निवासी दामाद लक्ष्मीशंकर गांव के लोगों के साथ अंतिम संस्कार के लिए शव वाराणसी ले गए थे।

Advertisement

लौटते समय जौनपुर-वाराणसी सीमा पर लहंगपुर गांव के पास सुबह साढ़े तीन बजे विपरीत दिशा से आ रही ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप के परखचे उड़ गए। पिकअप सवार अमर बहादुर यादव (58) पुत्र मोहन, रामश्रृंगार यादव (38) पुत्र मोखन, मुन्नीलाल यादव पुत्र रामदुलार (38), इंद्रजीत यादव (48), कमला प्रसाद यादव पुत्र रामदवर यादव (60), रामकुमार पुत्र बोधी (65) निवासी जलालपुर थाना सरायख्वाजा की मौके पर ही मौत हो गई।Image result for यूपीः वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर भीषण हादसा, छह की मौत, 11 घायल

अन्य 11 लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए। टक्कर की आवाज सुन कुछ दूरी पर मौजूद फूलपुर थाना के औद्योगिक क्षेत्र चौकी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकालकर पिंडरा और जौनपुर जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर जलालपुर, फूलपुर एसओ भी मौके पर पहुंचे। एएसपी सिटी डॉक्टर संजय कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पूर्व विधायक सुल्तान अहमद के निधन पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक-संवेदना

News Times 7

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत के तमाम चाहने वालों के लिए अच्छी खबर , जानिए क्या

News Times 7

ममता के खिलाफ नंदीग्राम से शुभेंदु की हुंकार ,50हजार से कम वोटों से जीता तो राजनीति छोड़ दूंगा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़