News Times 7
अर्थव्यवस्थाटॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

अगर बैंक हुआ दिवालिया तो तुरंत मिलेगी 5लाख तक की राशि ,देश में नया कानून बनाने की तैयारी

अब कोई भी बैंक अगर दिवालिया या पैसे की कमी के कारण अगर बैंक में जमाकरता का भुगतान रोकता है तो अब नए कानून के अंतर्गत उस जमा राशि के एवज में अधिकतम ₹5 लाख की बीमा राशि का भुगतान तुरंत हो सकेगा दरअसल,सहकारी बैंकों को लेकर आए नए कानून से क्या होगा ग्राहकों के खाते में जमा  पैसों पर असर, जानिए इससे जुड़ी सभी बातें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आम बजट पेश करते हुए एलान किया कि इससे संबंधित संशोधन विधेयक बजट सत्र में ही लाया जा रहा है। बता दें, सरकार ने बैंकों में जमा होने वाली ग्राहकों की रकम का क्रेडिट गारंटी कार्पोरेशन एक्ट 1961 के तहत बीमा अनिवार्य  किया हुआ है। इसके तहत बैंक के संकट में आने पर पहले अधिकतम एक लाख रुपये ही बतौर मुआवजा देने का प्रावधान था, लेकिन इसे बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया जा चुका है।

बजट भाषण में की गई घोषणा से अब किसी बैंक के संकटग्रस्त होने पर जमाकर्ताओं को तत्काल अधिकतम पांच लाख रुपये मिल सकेंगे, ताकि उनकी तात्कालिक वित्तीय जरूरतों की पूर्ति हा सके। सहकारी बैंकों को लेकर आए नए कानून से क्या होगा ग्राहकों के खाते में जमा  पैसों पर असर, जानिए इससे जुड़ी सभी बातें

Advertisement

बीते वर्ष पीएमसी व यस बैंक के संकट में आने के बाद सरकार ने बीमा राशि एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी थी। हालांकि यह भी राशि भी निवेशकों को तत्काल नहीं मिल सकी। कई जमाकर्ता इस कारण मुसीबतों में फंस गए और उन्हें भारी आर्थिक संकट झेलना पड़ा।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मेघालय में NPP और मुख्य विपक्षी TMC को लगा बड़ा झटका,विधायकों ने छोड़ी पार्टी भाजपा में शामिल

News Times 7

अन्ना हजारे फिर से भरेंगे दिल्ली में हुंकार? नए संगठन ‘राष्ट्रीय लोकआंदोलन’ का करेंगे गठन

News Times 7

आरा में जल जीवन हरियाली दिवस का हुआ आयोजन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़