News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़स्वस्थ

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की हालत नाजुक, सांस लेने में हो रही तकलीफ

बिहार का पूर्व मुख्यमंत्री और आदर्श सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के अचानक सांस लेने में तकलीफ से उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है, यादव की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स पहुंचकर उनका हालचाल जाना था।  बता दें, लालू यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं और बीमार होने के कारण बीते कई महीनों से रिम्स में भर्ती हैं। Image

सांस लेने में समस्या की मिली सूचना : तेजस्वी
इधर, तेजस्वी यादव ने मीडिया को बताया कि कल (गुरुवार) शाम को खबर मिली की लालू जी को सांस लेने में समस्या हो रही है। उनकी किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही है। हम माता और भाई के साथ रांची जा रहे हैं, हमने उनसे मिलने की विशेष अनुमति मांगी है। उनके फेफड़ों में पानी भरने की सूचना मिली है, टेस्ट कराया जा रहा है। निमोनिया पाया गया है।Image

रांची रवाना होने से पहले नीतीश पर बरसे तेजस्वी और तेज प्रताप
पिता लालू यादव की तबीयत ठीक नहीं होने की सूचना पर तेजस्वी और तेज प्रताप यादव अपनी माता राबड़ी देवी के साथ रांची के लिए रवाना हुए। हालांकि रवाना होने से पहले लालू के इन दोनों लालों ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम आज भी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार जी भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं, सरकार के लोग शराब बिकवाते हैं, अपराधियों को संरक्षण देते हैं। हिम्मत है तो गिरफ्तार करो।Image

उधर, तेज प्रताप यादव ने कहा कि जो सच्चाई है उसे तो हम रखेंगे। नीतीश कुमार जी को जो उखाड़ना है उखाड़ लें, वो क्या उखाड़ेंगे। हम जेल से नहीं डरते हैं। हम कोई गलत काम नहीं कर रहे हैं।

Related posts

उत्तराखंड -आम आदमी पार्टी हर गांव- कोरोना मुक्त अभियान चला ,गांव-गांव मे आक्सीजन जांच केन्द्र खोलेगी

News Times 7

मेटा प्लैटफॉर्म इंक जल्द अपने फेसबुक ,इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप यूज़र्स से लेगा इस्तेमाल करने के पैसे

News Times 7

PM मोदी ने पेर‍िस से दुनिया को समझाया, बताई फायदे की बात, AI से चली जाएगी सबकी नौकरी?

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़