News Times 7
कोरोना

दिल्ली सरकार ने 5 दिनों में कोरोना के लिए 411 नए आईसीयू बेड्स तैयार करवाए

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आईसीयू बेड्स की कमी की समस्या से निपटने के लिये दिल्ली सरकार ने बीते 5 दिनों में राजधानी में कोरोना के 411 नए आईसीयू बेड्स तैयार किये हैं. दिल्ली सरकार के मुताबिक 17 नवम्बर को 29 बेड, 18 नवम्बर को 100 बेड, 19 नवम्बर को 76 बेड और आज 21 नवम्बर को 206 बेड जोड़े गये हैं.

ये आईसीयू बेड्स केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार दोनों के अस्पतालों में जोड़े गये हैं. प्राइवेट अस्पतालों में 80% आईसीयू बेड्स रिज़र्व करने के आदेश के बाद कई प्राइवेट अस्पतालों में भी आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई गई है.

हाल ही में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 663 आईसीयू बेड्स बढ़ाये जाने की घोषणा की थी. जिसके बाद दिल्ली सरकार के 11 अस्पतालों में 663 आईसीयू बेड बढ़ाने से संबंधित आदेश भी जारी किया गया था.

CM अरविंद केजरीवाल ने एक निजी सम्मेलन में कहा, ‘‘पूरी दुनिया और दिल्ली सरकार बेसब्री से टीके का इंतजार कर रही है, अनुमान है कि वितरण योजना केंद्र सरकार तैयार करेगी. अगर वे हमसे सुझाव मांगते हैं, तो जब लोगों के टीकाकरण की बात आती है तो वीआईपी अथवा गैर-वीआईपी श्रेणियां नहीं होनी चाहिए. सभी समान हैं और सभी का जीवन महत्वपूर्ण है.”

Related posts

कोरोना का नया वायरस डेल्टा प्लस वैरिएंट के अब तक देश में 40 से ज्यादा आ चुके हैं नए मामले

News Times 7

दिल्ली में बढ़ा कोरोना का खतरा केंद्र सरकार की लोगो को नसीहत, बोला सतर्क रहें, आ सकती हैं नई गाइडलाइंस

News Times 7

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1लाख 31 के पार वही 24 घंटे में कोरोना के 13,615 नए मामले

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़