News Times 7
चुनावटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई-चिराग

बिहार विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण के मतदान 3 नवंबर यानी मंगलवार को होना है, लेकीन ठीक एक दिन पहले चिराग ने नितीश कुमार पर तंज कसते हुए बिहार के नाम नया दिया ,नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई’

चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि मुंगेर में नीतीश कुमार के कहने पर ही गोली चलाई गई थी. चिराग ने कहा कि आयकर विभाग की छापेमारी से नीतीश कुमार परेशान हैं, सात निश्चय में जांच की बात से भी नीतीश घबराए हुए हैं. चिराग पासवान बोले कि नीतीश कुमार ने 15 साल सुशासन बाबू का टैग पहने रखा, लेकिन अब उनकी सच्चाई सबके सामने आ रही है.

चिराग पासवान ने कहा कि शराब तस्करों के लिए नीतीश कुमार चिंतित हैं, क्योंकि बिना पैसों के लेन-देन बिहार में शराब बेचना संभव नहीं है. चिराग ने सवाल किया कि पिछले पांच साल में नीतीश कुमार ने क्या किया है, आने वाले दिनों में उनका क्या रोडमैप है.

नीतीश पर सवाल उठाते हुए चिराग पासवान ने फिर कहा कि नीतीश कुमार 2024 में प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं. चिराग पासवान ने कहा कि जब मेरे पिता की तबीयत खराब थी, तब नीतीश कुमार मिलने नहीं गए थे लेकिन अब सबके खास बनने का ढोंग कर रहे हैं. चिराग पासवान इस बार एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ रहे हैं और लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. चिराग ने दावा किया है कि चुनाव के बाद बीजेपी और लोजपा मिलकर सरकार बनाएंगे. साथ ही सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार के सात निश्चय कार्यक्रम की जांच की जाएगी. चिराग लगातार कह रहे हैं!

Related posts

भारतमाला प्रोजेक्ट में बनेंगे 3 नए रोड पटना से छपरा को जोड़ने के लिए दिघवारा से बनेगी नई सड़क

News Times 7

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने साधा बिहार के शिक्षामंत्री पर निशाना कहा- बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर अपना मानसिक संतुलन खो दिए है

News Times 7

आम आदमी पार्टी का दामन थामेंगे सोनू सूद, पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बैठक

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़