News Times 7
चुनावटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

मुंगेर मे ईवीएम मे खराबी, RJD प्रत्याशी के नाम का बटन गायब

  • मुंगेर मे ईवीएम मे खराबी
  • राजद प्रत्याशी के नाम का बटन गायब
  • कोरोना और खराबी के वजह से 1घंटा लेट सुरू हुआ मतदान

पहले फेज मे हो रही वोटींग मे गडबडी सामने आनी सुरू हो चुकी है पहले फेज के चुनाव मे आज 1066 उमीदवारो की किस्मत ईवीएम मे कैद होनी है पर जहां तहां ईवीएम मे खराबी की खबरो ने प्रत्याशियों की धडकन को बढा दिया है जिस जगह ये गडबडी आयी है वहां 1घँटा लेट से वोटिंग सुरू हुई है

आज पहले फेज की 71 सीटों पर वोटिंग जारी है। 1 हजार 66 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 952 पुरुष और 114 महिलाएं हैं। दूसरे फेज की वोटिंग 3 नवंबर और तीसरे फेज की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने वोटिंग का समय एक घंटे बढ़ाया है। लेकिन, अलग-अलग सीटों पर वोटिंग खत्म होने का समय अलग-अलग है। 4 सीटों पर सुबह 7 से शाम 3 बजे तक वोटिंग होगी। वहीं, 26 सीटों पर शाम 4 बजे तक, 5 सीटों पर 5 बजे तक, बाकी 36 सीटों पर 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

71 सीटों पर वोटिंग का ट्रेंड

समय वोट %
8 बजे 2.4
9 बजे 6.74

9 बजे तक किस जिले में कितनी वोटिंग

बांका 9.7%
मुंगेर 4.5%
जमुई 6.3%
भोजपुर 5.8%
बक्सर 6.0%
शेखपुरा 5.8%
कैमूर 3.9%
रोहतास 6.5%
अरवल 5.1%
गया 7.0%
लखीसराय 6.7%
पटना 5.5%
भागलपुर 3.2%
नवादा 7.6%
औरंगाबाद 9.9%
जहानाबाद 6.3%

 

कई बूथों पर गड़बड़ियां देखने को मिल रही हैं। गया के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में एक वोटर के हाथ पर लगाई गई स्याही ही मिट गई। यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र से सटे बूथ पर पंकज नाम के वोटर वोट देकर जैसे ही बाहर निकले उनकी उंगली पर लगे निशान को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने बताया कि उंगली पर निशान तो लगाया था, पर वह कुछ ही सेकंड के अंदर मिट गया। यह कौन सा निशान है, जो मिट जाता है।

आरा की शाहपुर विधानसभा के बिहीयां गांव के बूथ-286, मुंगेर विधानसभा 165 के बूथ-231, नौवागढ़ी महादेवपुर सरकारी बंगले पर EVM खराब होने से फिलहाल मतदान बाधित है। मुंगेर के नौवागढ़ी में EVM में राजद प्रत्याशी कs चुनाव चिह्न के सामने बटन नदारद मिला।

Related posts

कांग्रेस के पुराने साथी सिंधिया ने कांग्रेस को ही राज्यसभा धो डाला ,खुलेआम कहा कि….

News Times 7

मुर्मू को वोट और समाजवादी पार्टी से दूरिया बनते ही ओपी राजभर को दी गई ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा, पर क्यों ?

News Times 7

कुशाल टंडन का नया गाना ‘गलियां’ रिलीज होते ही वायरल- देखें Video

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़