News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

आज शाम मिल सकते हैं राजनाथ सिंह चीन के रक्षा मंत्री से

आज शाम मिल सकते हैं राजनाथ सिंह चीन के रक्षा मंत्री से

पूर्वी लद्दाख में बढ़ते तनाव के बीच शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की मंत्रीस्तरीय बैठक के इतर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार शाम अपने चीनी समकक्ष वेई फेंघे से बातचीत कर सकते हैं।Rajnath singh, russia- India TV Hindi

नयी दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में बढ़ते तनाव के बीच शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की मंत्रीस्तरीय बैठक के इतर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार शाम अपने चीनी समकक्ष वेई फेंघे से बातचीत कर सकते हैं। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। मई की शुरुआत में पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच यह पहली उच्चस्तरीय बैठक होगी। हालांकि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विवाद को लेकर अपने चीनी समकक्ष वांग यी से टेलीफोन पर बातचीत की थी। सिंह और वेई एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिये शुक्रवार को मास्को में हैं।

सूत्रों ने कहा कि इस बैठक के लिये चीनी रक्षा मंत्री की तरफ से अनुरोध किया गया है। एक सूत्र ने कहा, “बैठक होने की संभावना है।” पूर्वी लद्दाख में कई जगह भारत और चीन की सेनाओं के बीच गतिरोध जारी है। तनाव तब और बढ़ गया था जब पांच दिन पहले पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर चीनी सेना ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जे का असफल प्रयास किया वह भी तब जब दोनों पक्ष कूटनीतिक और सैन्य बातचीच के जरिये विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर सामरिक रूप से महत्वपूर्ण ऊंचाई वाले इलाकों पर मुस्तैद है और चीन की किसी कार्रवाई को नाकाम करने के लिये ‘फिंगर-2’ और ‘फिंगर-3’ में अपनी मौजूदगी और मजबूत की है। चीन ने भारत के कदम का कड़ा विरोध किया है। चीन की इस हिमाकत के बाद भारत ने संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त जवानों और हथियारों को तैनात किया है। सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे भी फिलहाल दो दिन के लद्दाख दौरे पर हैं।

Related posts

तुर्किये और सीरिया में आए तेज़ भूकंप मे मृतकों की संख्या हुई11000 के पार

News Times 7

EVM की जगह अब CM हैक हो रहे, मैं बीजेपी के साथ हो जाऊं तो सारे इल्जाम खत्म हो जाएंगे.-कन्हैया कुमार

News Times 7

केजरीवाल नजरबंद, जगह-जगह कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की मारपीट स्थितियां गंभीर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़