News Times 7
कोरोनाबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

कोरोना – :24 घंटे में रिकॉर्ड 84 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले और 1083 मौतें हुईं,

कोरोना – :24 घंटे में रिकॉर्ड 84 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले और 1083 मौतें हुईं,

  • देश में 8 लाख 18 हजार 283 एक्टिव केस हैं, इनमें 62% केस तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में
  • आईसीएमआर ने कहा- बुधवार को 11 लाख 72 हजार 179 टेस्ट किए गए, देश में अब तक 4 करोड़ 55 लाख 9 हजार 380 कोरोना टेस्ट किए गए
  • देश में गुरुवार को कोरोना के 84,156 मरीज मिले। संक्रमितों की संख्या 39 लाख 33 हजार 124 हो गई है। 24 घंटे में 67,491 लोग ठीक हुए हैं और 1083 मौतें हुई हैं। अब तक 30 लाख 34 हजार 887 रिकवर हो चुके हैं, जबकि 68 हजार 569 की जान जा चुकी है। इनमें 70% जानें आंध्र प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में ही गईं हैं। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।मौतों के मामले में भारत की स्थिति बेहतर
    प्रति 10 लाख आबादी पर मौतों के लिहाज से भारत की स्थिति काफी देशों से बेहतर है। इस मामले में यह 83वें स्थान पर है। यहां 10 लाख आबादी पर 49 मौत हो रही हैं। पेरू में यह आंकड़ा 885 और अमेरिका में 573 है।
  • उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार की सलाह पर 9 सितंबर से राजधानी में बार खोलने की मंजूरी दे दी है। महामारी के चलते पिछले छह महीने से बार बंद हैंसूत्रों के मुताबिक पब, रेस्टोरेंट और होटल जिनके पास लाइसेंस हैं, वे भी कस्टमर को शराब दे सकते हैं।
  • देश में 8 लाख 18 हजार 283 एक्टिव केस हैं। इनमें 62% केस तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में हैं।
  • अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई अहसान खान का बुधवार देर रात 11 बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। वे कोरोना पॉजिटिव थे। उन्हें पहले से हार्ट डिसीज, हाइपरटेंशन और अल्जाइमर बीमारी भी थी। अहसान करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे।
  • कोरोना मरीजों के लिए स्टेरॉयड फायदेमंद
    कुछ क्लीनिकल ट्रायल में यह बात सामने आई है कि स्टेरॉयड दवाएं गंभीर रूप से बीमार रोगियों को कोविड-19 से बचाने में मदद कर सकती हैं। डब्लूएचओ ने कहा कि कोरोना की वजह से गंभीर रूप से बीमार रोगियों के इलाज के लिए स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन शुरुआती लक्षण वाले रोगियों के लिए इसका इस्तेमाल ठीक नहीं है।2021 तक 4.7 करोड़ और महिलाएं गरीबी में होंगी
    कोरोना से महिलाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2021 तक 4.7 करोड़ और महिलाएं गरीबी में फंस चुकी होंगी। संयुक्त राष्ट्र महिला और यूएनडीपी के विश्लेषण के अनुसार महामारी से महिलाओं की गरीबी दर नाटकीय तरीके से बढ़ेगी।

    • महिलाओं की गरीबी दर 2019 से 2021 के बीच 2.7% घटने का अनुमान था। अब यह 1.9% तक बढ़ने के संकेत हैं।
    • 2021 तक महामारी 9.6 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेल देगी। इनमें 4.7 करोड़ महिलाएं होंगी। कुल गरीब महिलाएं 43.5 करोड़ होंगी।
    • गरीबों की संख्या को कोरोना फैलने से पहले के स्तर पर वापस पहुंचाने में 2030 तक का वक्त लग जाएगा।

    5 राज्यों का हाल

    1. मध्यप्रदेश
    अब हर कोरोना पॉजिटिव मरीज की टीबी की भी जांच की जाएगी। इसी तरह हर टीबी मरीज का कोरोना टेस्ट करना जरूरी होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की नई गाइडलाइन के बाद प्रदेश में इस पर अमल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति आम जनता में रोग प्रतिरोधक क्षमता (हर्ड इम्युनिटी) जांचने के लिए भोपाल में जल्द एंटीबॉडी सीरो सर्वे शुरू होगा। सर्वे के लिए 60 दल बनाए गए हैं, जिनकी ट्रेनिंग गुरुवार से शुरू होगी।

  • 2. राजस्थान
    कोरोना के दौर में अगस्त महीना सबसे बुरा रहा। राजस्थान के शुरुआती 5 महीने तक कुल 42 हजार 83 मामले सामने आए। वहीं, अकेले अगस्त में 42 हजार पॉजिटिव मिले। राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित जिले अजमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, जयपुर, कोटा और सीकर हैं। उधर, राज्य में अब तक 4 मंत्री, 3 सांसद और 9 विधायक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
  • 3. बिहार
    पटना एम्स में ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. नेहा सिंह ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीज में एंटीबॉडी बनने के बाद ही रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन, वायरस के खत्म होते ही एंटीबॉडी भी खत्म हो गई। ऐसे लोगों को कुछ महीने सतर्क रहने की जरूरत है। स्वस्थ हो चुके 30 प्रतिशत कोरोना मरीजों में एंटीबॉडी (रोग से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता) नहीं बन पा रही है। 70 फीसदी मरीजों में ही एंटीबॉडी बन रही है।
  • 4. महाराष्ट्र
    राज्य में 24 घंटे के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड 18 हजार 105 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख 5 हजार 428 हो गई है। अब तक 8 लाख 43 हजार 844 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। गुरुवार को 391 लोगों की मौत हो गई।
  • 5. उत्तरप्रदेश
    राज्य में बुधवार को 1 लाख 36 हजार 865 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 60 लाख 50 हजार 449 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर नगर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में टेस्टिंग बढ़ाने के लिए कहा है।
Advertisement
Advertisement

Related posts

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नए चेहरों को सीएम पद की देगी जिम्मेदारी

News Times 7

बिहार बोर्ड के इंटर में नामांकन की दूसरी सूचि हुई जारी, परीक्षा फॉर्म भरने की डेट बढ़ी

News Times 7

मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की विधायकी समाप्‍त

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़