News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरराजनीति

आत्मनिर्भर अभियान को मिला समर्थन, 53 फीसदी लोग गदगद

आत्मनिर्भर अभियान को मिला समर्थन, 53 फीसदी लोग गदगद

कोरोना वायरस के संक्रमण काल में केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान से 50 फीसदी से ज्यादा लोग खुश हैं.

आत्मनिर्भर अभियान को अच्छा रिस्पॉन्स

  • अभियान के तहत 21 लाख करोड़ के पैकेज का हुआ है ऐलान
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर अभियान का किया था ऐलान

लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए एक अभियान का ऐलान किया था. इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान नाम दिया गया. सरकार के इस अभियान को लोगों का समर्थन मिल रहा है. करीब 50 फीसदी से ज्यादा लोगों का मानना है कि सरकार का ये अभियान काफी सही वक्त का और कारगर है. हालांकि, 35 फीसदी से ज्यादा लोग ये भी कह रहे हैं कि भारत इस कैंपेन के लिए क्षमतावान नहीं है.

53 फीसदी लोग अभियान से खुश

दरअसल, मूड ऑफ द नेशन जानने के लिए आजतक ने कर्वी इनसाइट्स लिमिटेड के साथ मिलकर एक सर्वे किया है. इस सर्वे में देश का मिजाज समझने की कोशिश की गई है. इस सर्वे से पता चलता है कि 53 फीसदी लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान से खुश हैं जबकि 38 फीसदी लोगों को इस पर भरोसा नहीं है.

 

वहीं, नौ फीसदी लोगों ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार किया है. अहम बात ये है कि दक्षिण और पश्चिम से इस कैंपेन को सबसे ज्यादा समर्थन मिला है.

ये पढ़े

क्या है आत्मनिर्भर अभियान?

दरअसल, आत्मनिर्भर अभियान के तहत सरकार ने करीब 21 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया है. इस पैकेज का ऐलान देश को संबोधित करते हुए खुद पीएम मोदी ने किया था. पीएम मोदी ने बताया कि यह पैकेज देश की जीडीपी का 10 फीसदी है. इस पैकेज के तहत एमएसएमई समेत अन्य सेक्टर को कर्ज देकर कारोबार शुरू करने और आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है. वहीं, पावर, रियल एस्टेट समेत अन्य सेक्टर को भी सरकार की ओर से मदद की जा रही है.

Related posts

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा के घेरे में विवादित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा , पैगंबर मोहम्मद पर की थी टिप्पणी

News Times 7

बिहार में अब देवी-देवता होंगे मंदिर की जमीन के मालिक, राज्य सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

News Times 7

भाजपा कि विघटनकारी नीति के खिलाफ युवा समुदाय एकजुट हो – स्वदेश भट्टाचार्या*

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़