News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

भभुआ पहुंचे आप के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय सिंह ,संपन्न कराया जिला कमेटी का विस्तार, साधा विरोधियों पर निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते हैं सभी पार्टियों की तरह बिहार में इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनावी रण में कूदने की तैयारी में लग चुकी है ,इसी क्रम में हर जिले में संगठन विस्तार की प्रक्रिया और बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव के निर्देश पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करके जिले में संगठन को मजबूत बनाने के ऊपर कार्य तेजी से हो रहा है, उसी क्रम में आज भभुआ जिले में आम आदमी पार्टी के जिला संगठन का विस्तार का कार्य भी संपन्न हो गया जहां आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थित के बीच संगठन का कार्य संपन्न किया गया वही भभुआ जिले के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ-साथ प्रदेश उपाध्यक्ष उदय सिंह के द्वारा सभी विभागों का भी बंटवारा किया गया।

महिला शक्ति के साथ-साथ जिला उपाध्यक्ष ,कोषाध्यक्ष और सचिव सहित महासचिव की भी नियुक्ति की गई आपको बताते चले की बिहार विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही दिन बाकी हैं, जहां इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में कूद कर बाकी सभी पार्टियों के समीकरण को बिगाड़ना चाहती है।

वही पार्टी के विभिन्न पदों पर बड़े नेताओं द्वारा सभी जिलों में जा जाकर संगठन का कार्य तेजी से संपन्न कराया जा रहा है भभुआ में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष उदय सिंह ने कहा की बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर प्रत्याशी उतारने के बाद हमारा बेहतर प्रदर्शन रहेगा और अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों को हम लोग बिहार के कोने-कोने तक पहुंचाने का कार्य करेंगे

जहां शिक्षा स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को हम लोग आगे रखते हुए और इसे मुद्दा बनाते हुए चुनाव लड़ेंगे उदय सिंह ने मुख्य सत्ताधारी दल जदयू और भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 15 सालों में बिहार को बर्बाद कर दिया है जहां युवाओं का पलायन बेरोजगारी शिक्षा और बदतर स्वास्थ्य सेवाओं के वजह से अन्य प्रदेशों में यहां से लोगों को जाना पड़ता है लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही हम बिहार में ही वह सभी सुविधाए देंगे और बिहार को अग्रणी राज्य की भूमिका में लाकर खड़ा करेंगे वहीं इस कार्यक्रम का संचालन मुरलीधर श्रीवास्तव नंदिनी सिंह कुशवाहा अरविंद सिंह उमेश तिवारी सहित सैकड़ो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर किया।

Related posts

संजय राउत ने तेजस्वी की प्रशंसा की, कहा- चुनाव में ‘मैन ऑफ द मैच’ बनकर उभरे हैं…

News Times 7

भोजपुरी DANCE- निरहुआ और शुभी शर्मा के रोमांस ने उड़ाया गर्दा

News Times 7

वडोदरा की हरणी झील में नाव डूबने से 14 लोगों की मौत, 10 छात्र घायल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़