News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ने बताया कि वह किस विधानसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव

सासाराम. बिहार विधानसभा चुनाव के अब महज 6 महीने रह गए हैं और इसको लेकर चुनावी गहमागहमी जोरों पर है. तमाम राजनीतिक पार्टियां जहां अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं, वहीं उम्मीदवार भी अपने तरकश और तीर तैयार कर रहे हैं. इसी बीच लोगों का ध्यान इस बात पर भी टिका हुआ है कि क्या भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? क्या उनकी पत्नी ज्योति सिंह भी इलेक्शन में हाथ आजमाएंगीं? इन सवालों के साथ ही सवाल यह भी कि क्या दोनों पति-पत्नी अलग-अलग सीटों से लड़ने वाले हैं या फिर अपने निर्णय से कुछ चौक सकते हैं? अब इसको लेकर अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कुछ संकेत दिया है. ज्योति सिंह ने साथ यह भी कहा है कि उन्हें खुशी होगी कि वह पति-पत्नी दोनों चुनाव मैदान में अलग-अलग सीटों से आएं और दोनों एक दूसरे के लिए चुनाव प्रचार करें.

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सीट के बारे में खुलासा करते हुए कहा है कि वह और उनके पति पवन सिंह अगर दोनों चुनाव मैदान में आते हैं, तो यह उनके लिए बड़ी खुशी की बात होगी. बातचीत के दौरान उन्होंने खुद काराकाट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की बात पर हामी भरी है. बता दें कि काराकाट इलाके में कई होली मिलन समारोहों में शामिल होने पहुंचीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने हंसते हुए बताया कि वह चाहती हैं कि वह तथा उनके पति दोनों चुनाव लड़ें. ऐसा संभव है कि दोनों एक ही पार्टी से चुनाव मैदान में आएं और आसपास के ही विधानसभा सीट से अगर किस्मत आजमाएं तो एक बड़ी बात होगी.

काराकाट सीट से चुनाव लड़ने की दी स्वीकृति

ज्योति सिंह ने काराकाट सीट से खुद चुनाव लड़ने की बात पर हामी भरते हुए कहा कि वह अपने अलावा पति पवन सिंह के सीट पर भी चुनाव प्रचार करने के लिए वक्त निकालेंगीं, क्यूंकि रिश्तो में वक्त निकालना ही पड़ता है. पवन सिंह की पत्नी के इस बयान के बाद इलाके में राजनीतिक सरकार में तूफान आ गया है.चूंकि अभी उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया है.लेकिन, काराकाट सीट पर खुद चुनाव लड़ने के सवाल पर स्वीकृति भी दी है. उन्होंने खुद के काराकाट सीट से चुनाव लड़ने की बात को कंफर्म भी किया.साथ ही सवालों के जवाब में ज्योति सिंह ने कहीं की वह चाहती हैं कि पवन सिंह जहां भी हैं, खुश हैं तथा खुश रहें. अपने काम में और सफलता पाएं. भगवान उनको और आगे तरक्की दे

Related posts

लोक सेवा आयोग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका

News Times 7

नितीश कुमार के धाकड़ विधायक राजधानी एक्‍सप्रेस में चड्डी-बनियान में घूमते नजर आये ,मामला तूल पकड़ने पर मांगी माफ़ी

News Times 7

पाकिस्तान में उपद्रवियों द्वारा हिंदू मंदिर में तोड़फोड़,मुख्यमंत्री ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण घटना

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़