News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

भरोसा जीतकर 30 औरतों के नाम पर पर्सनल लोन लेकर अब्दुल हुआ फरार 

मलप्पुरम: कभी-कभी न‍ यार, दुनिया में कुछ लोग ऐसे कारनामे हो जाते हैं कि आंखें फटी रह जाती हैं. अब देखो न, केरल के मलप्पुरम जिले में जो हुआ, वो तो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं. पेरिंथलमन्ना का एक बंदा – कालीपरम्बन अब्दुल लतीफ उर्फ मंपरा मानु – ऐसा दिमाग लगाकर फरार हुआ कि पूरा मोहल्ला चौंक गया.

तीस से भी ज्यादा औरतों के नाम पर लोन

बात हैरान कर देने वाली है. तीस से भी ज्यादा औरतों के नाम पर बैंक से पर्सनल लोन लिया और उधार की रकम लेकर मानु बाबू ऐसे गायब हुए जैसे गधे के सिर से सींग. बता दें कि ये मानु नाम का शख्स राजनीति में भी खूब एक्टिव था. नगर निगम की लाइफ हाउसिंग योजना के तहत घर बनाने का ठेका मिला था इसको और बस, यही ठेका इसके ‘मास्टरप्लान’ का हिस्सा बन गया.

 

अब मानु ने मोहल्ले की औरतों को क्या लाजवाब बातें समझाईं कि सब उस पर भरोसा कर बैठीं. बोला, ‘देखो बहनों, लोन तो ले लो, बाकी मैं देख लूंगा. नगर निगम से पैसा आते ही सब चुका दूंगा.’ औरतों ने भी सोचा, ‘वाह! क्या नेक इंसान है.’ लेकिन जनाब ने तो जैसे सिर्फ अदायगी के वादे किए थे, पैसे देने का कोई इरादा ही नहीं था

ठगी का शिकार हुई महिलाओं ने कहा कि उसने महिलाओं को विश्वास दिलाया कि वह बैंक ऋण की अदायगी का ध्यान रखेगा. उसने यह भी कहा कि नगर निगम से लाइफ योजना की राशि मिलने पर वह पूरा लोन चुका देगा.

जनकी समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि पेरिंथलमन्ना के कुन्नापल्ली कोल्लाकोड मूक के 22वें वार्ड की तीस से अधिक महिलाओं के नाम पर व्यक्तिगत ऋण लेकर वह फरार हो गया है.

Related posts

बिहार पुलिस कांस्टेबल की दिसंबर मे होगी शारीरिक दक्षता टेस्ट

News Times 7

डॉक्टरों का बड़ा दावा 150 साल होगी इंसानों की उम्र , बस करने होंगे ये 2 काम

News Times 7

31 मई, 2021 तक भारत ने अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों के परिचालन पर लगाए प्रतिबंध

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़