News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

आधी रात में एकनाथ शिंदे ने कैसे किया खेल? उद्धव ठाकरे को मिला एक और दर्द, मजबूत सिपाही ने छोड़ा साथ

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद उद्धव ठाकरे गुट में दरार आने लगी है. एकनाथ शिंदे लगातार उद्धव ठाकरे को झटके दे रहे हैं. पहले तो पार्टी तोड़ी. असली शिवसेना भी अपने पास रख ली. फिर सीएम और डिप्टी सीएम बने. अब भी वो चैन से नहीं बैठे हैं. उद्धव गुट को कमजोर करने की लगातार रणनीति पर काम कर रहे हैं. ठाकरे गुट के कई नेता, वर्तमान और पूर्व विधायक और नगरसेवक शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो रहे हैं. ऐसी भी चर्चा है कि एकनाथ शिंदे राज्य में ऑपरेशन टाइगर चला रहे हैं. यह भी कहा जा रहा है कि ठाकरे गुट के छह सांसद उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं. इस बीच शिंदे ने उद्धव की शिवसेना को एक और झटका दिया. उद्धव गुट की शिवसेना को कोंकण में तब झटका लगा, जब पूर्व विधायक राजन साल्वी ने उद्धव सेना से इस्तीफा दे दिया.

जी हां, आधी रात में एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद उद्धव को राजन साल्वी ने झटका दिया. पार्टी विभाजन के बाद कोंकण में ठाकरे गुट के लिए लड़ने वाले नेता ने अब उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया है. राजापुर लांजा विधानसभा के पूर्व विधायक राजन साल्वी ने आधी रात को ठाणे में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी. इस बैठक के बाद राजन साल्वे ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि वह इस गुरुवार को शिंदे गुट में शामिल हो जाएंगे. राजन सालवी विधानसभा चुनाव में हार की वजह से उद्धव गुट से नाराज चल रहे थे.

रात में शिंदे ने कर दिया खेल

दरअसल, करीब रात 2 बजे राजन साल्वी ने राजापुर लांजा विधायक किरण सामंत और रत्नागिरी विधायक उदय सामंत की मौजूदगी में एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. राजन ने कहा कि एकनाथ शिंदे शुरू से ही मेरे गुरु थे. पिछली बार मैं उनके साथ नहीं जा सका था. लेकिन मुझे उनके साथ जाने का बहाना मिल गया और मैं यहां आ गया. राजन सालवी ने आरोप लगाया था कि चुनाव में उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी ने उनकी मदद नहीं की थी.

Related posts

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया की पुरी टीम के आगे टीम इंडिया के खडा कर दिया रनों का पहाड़, गिल-अय्यर और सूर्यकुमार के धमाके से सीरीज पर कब्जा

News Times 7

26 मई को किसानों का विरोध दिवस , विपक्ष की 12 पार्टियों ने संयुक्त किसान देशव्यापी विरोध दिवस को समर्थन

News Times 7

क्या कमलनाथ हो गए हताश ? रैली में बोले अब मैं आराम चाहता हूं!

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़