समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल बोगी में जोरदार धमाका हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन में धमाका होने की वजह अफरातफरी मच गई है. फायर सिलेंडर फटने से धमाका हुआ है. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. धमाके के बाद मौके पर आरपीएफ़ और जीआरपी की टीम पहुंच गयी है
