News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को सुबह 11 बजे निधन

नई दिल्ली. पंकज उधास (Pankaj Udhas) का नाम भारत के मशहूर गजल गायकों की लिस्ट में शुमार था. 72 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. बताया जा रहा है कि आज सुबह 11 बजे मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया, जहां वह काफी दिनों से भरती थे.

गजल गायक के निधन के बाद से उनके चाहने वाले सदमे में हैं और लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट पर उन्हें श्रधांजलि दे रहे हैं. बता दें, गजल की दुनिया में पंकज उधास का बड़ा नाम थे और लोग उनके गजलों के दीवाने थे. उनके निधन की जानकारी उनके परिवार वालों ट्वीट कर दी

बता दें, पंकज उधास हिंदी सिनेमा और भारतीय पॉप में अपने काम के लिए जाने जाते थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 में ‘आहट’ नामक एक गजल एल्बम के रिलीज के साथ की और बाद में 1981 में मुकरार, 1982 में तरन्नुम, 1983 में महफिल, 1984 में रॉयल अल्बर्ट हॉल में पंकज उधास लाइव, 1985 में नायाब और 1986 में आफरीन जैसी कई हिट फिल्में रिकॉर्ड की

गजल गायक के रूप में उनकी सफलता के बाद, उन्हें महेश भट्ट की एक फिल्म, नाम में अभिनय करने और गाने के लिए आमंत्रित किया गया. उधास को 1986 की फिल्म नाम में गाने से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका गाना ‘चिट्ठी आई है’ तुरंत हिट हो गया था.

Related posts

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के खिलाफ ही दर्ज करा दी एफआईआर

News Times 7

पीएम मोदी बोले- नई शिक्षा नीति 21वीं सदी के भारत को नई दिशा देने वाली है

News Times 7

महंगे गैस सिलेंडर में ₹200 की कमी का सरकार ने लिया फैसला

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़