News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

प्रधानमंञी के डिग्री मांगने के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नही मिली राहत

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री की डिग्री से संबंधित मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और जेल में बंद राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राहत नहीं मिली है. गुजरात हाईकोर्ट ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता के बारे में उनकी टिप्पणियों से संबंधित आपराधिक मानहानि मामले में दोनों नेताओं के खिलाफ जारी समन को रद्द करने का अनुरोध किया गया था

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य सिंह ने अपनी याचिकाओं के माध्यम से, गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा दायर मामले में निचली अदालत की ओर से जारी समन और इसके बाद आए सत्र अदालत के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें समन के खिलाफ उनके पुनरीक्षण आवेदन को खारिज कर दिया गया था.

गुजरात हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति हसमुख सुथार ने आवेदनों को खारिज करते हुए दोनों नेताओं को निचली अदालत का रुख करने का निर्देश दिया. गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा सीआईसी के आदेश पर रोक लगाए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया गया था.

बता दें कि अप्रैल 2016 में तत्कालीन मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईसी) एम. श्रीधर आचार्युलु ने दिल्ली विश्वविद्यालय और गुजरात विश्वविद्यालय (जीयू) को पीएम मोदी की डिग्री के बारे में अरविंद केजरीवाल को जानकारी प्रदान करने का निर्देश दिया था. जीयू ने इस आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया और अदालत ने इसपर रोक लगा दी

Related posts

हर‍ियाणा चुनाव पर इलेक्‍शन कमीशन ने क्‍या-क्‍या कह डाला? कांग्रेस के आरोपों पर 1600 पन्‍नों में जवाब

News Times 7

ईमानदारी पड़ी भारी, कमाने गए दोस्त के साथ से बिना किराया दिए चोरी कर भागा दूसरा दोस्त

News Times 7

28 कंपनियों को बेच रही है सरकार, संसद में बेशर्मी से बोले मंत्री- घाटा हो या मुनाफ़ा हम तो बेचेंगे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़